Rajasthan: सीएम गहलोत ने पायलट पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग कार्यकर्ताओं को भड़का रहे हैं

जयपुर, 15 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर एक बार फिर निशाना साधा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद स्मारक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और अन्य लोगों से मुखातिब हुए। सीएम ने कुछ ऐसा कहा कि जिसे लेकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके निशाने पर उनकी ही पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट ही थे। अपने भाषण में पायलट का नाम लिए बिना अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ लोग पार्टी के कार्यकर्ताओं को भड़का रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं जानता हूँ कि कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं भी होती है। वे चाहते हैं मैं बोर्ड में आ जाऊं। कॉर्पोरेट बन जाऊं या कुछ और बन जाऊं। कांग्रेस में कुछ बातें ऐसी रही है कि कई बार ऐसा सिस्टम बन जाता है कि मैं कर नहीं पाता वह सिस्टम बनता है अच्छे के लिए। जिसके बाद महामंत्री फैसला करते हैं कि बोर्ड में कौन-कौन आए। मुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष एकतरफा फैसला कर सकता है तो कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिल पाता। असली कार्यकर्ता कौन है। वह रिपोर्ट हमारे पास आए। फिर हम बनाएंगे। कुछ लोग हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान होना चाहिए। जुमला हो गया है। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान आपने कभी किया है। क्या जानते भी हो क्या मान सम्मान क्या होता है। हम तो मान सम्मान पाते-पाते ही कार्यकर्ता से नेता बने हैं।

gahlot sachin

महंगाई और बेरोजगारी पर ध्यान दे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी लाल किले की प्राचीर से बोले कि 75 साल में सफर तय किया हमने। यहां तक पहुंचे हैं। तो सफर के भागीदार कौन थे। मुसाफिर कौन थे। उसके कर्ता-धर्ता कौन थे। उनका नाम क्यों नहीं लेते हैं आप लोग। फिर सीएम गहलोत ने कहा कि यह आप जो राजनीति कर रहे हो। यह राजनीति करना न आपके और न ही देश के हित में हैं। मैंने कहा कि उनकी अंतरात्मा से खुद जो है पश्चाताप करेंगे आने वाले वक्त के अंदर। वरना पब्लिक खुद पश्चाताप करवा देगी इनको। क्योंकि सच्चाई-सच्चाई ही होती है। सच्चाई का विकल्प कुछ नहीं होता है। ऐसा मेरा मानना है। सीएम ने कहा कि रोजगार और महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा है। उससे ध्यान भटकाने के लिए यह लोग कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। आज लोगों की कमर तोड़ रही महंगाई और बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है। उस पर ध्यान देना चाहिए इन लोगों को।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना है। गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल एक ही तरह के लोग हैं। लोग इनके झांसे में ना आए। पीएम ने कहा कि केजरीवाल राष्ट्रीय नेता बनना चाहते हैं। करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। केजरीवाल गांधी जी की फोटो हटा देते हैं। पहले बीजेपी भी गांधी जी को नहीं अपनाती थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने तो गांधीजी को ऑफिशियली ही हटा दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली में गांधी जी की तस्वीर के सामने आमरण अनशन किया था। आज गांधी जी की तस्वीर को हटा दिया। ऐसे लोग दोहरे चरित्र वाले लोग होते हैं।

arvind kejriwal

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+