राजस्थान : सीएम गहलोत का ड्रीम प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाइनरी के साथ बायो प्रोडक्ट उद्योग भी लगाएंगे

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाईनरी का कार्य तेजी से प्रगति पर है। सरकार रिफाइनरी के साथ ही अन्य बायो प्रोडक्ट उद्योग के बढ़ावे के लिए नए रीको (RIICO) क्षेत्र भी प्रस्तावित है। रविवार को पचपदरा में रीको (RIICO) व एचपीसीएल (HPCL) द्वारा जोधपुर, पाली व बालोतरा के उद्यमियों को इन्वेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें रिफाईनरी व रीको क्षेत्र का विजिट करवा कर पेट्रो केमिकल्स उद्योग की संभावनाओं की जानकारी दी गई।

Rajasthan: CM Gehlots dream project to set up bio-product industry with Pachpadra refinery

प्रदेश सरकार पचपदरा रिफाईनरी निर्माण के बाद अब यहां पेट्रो केमिकल्स उद्योगों को लेकर भी गंभीर नजर आ रही है। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट रिफाईनरी के साथ पेट्रो केमिकल्स के बायो प्रोडक्ट उद्योग को लेकर नए उद्योग लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी को लेकर रविवार को जोधपुर, पाली व बालोतरा के विभिन्न उद्योगों से जुड़े कारोबारियों को आमंत्रित किया गया।

पचपदरा रिफाईनरी कॉम्प्लेक्स में पेट्रोलियम केमिकल्स व पेट्रोकेमिकल्स इन्वेस्टमेंट रीजन (PCPIR) को लेकर 'The Rising Sun In Desert' थीम को पर मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में एचपीसीएल द्वारा रिफाईनरी निर्माण प्रगति, कार्यप्रणाली व रिफाइनरी से निकलने वाले पेट्रोकेमिकल्स व बायो प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+