Rajasthan : कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर सीएम गहलोत का पलटवार, कहा- जुमले गढ़ रही भाजपा

जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा की आलोचना का करारा जवाब दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि हमने प्रदेश में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए केसों की संख्या में इजाफा हुआ है। मैं जानता था कि केसों की संख्या बढ़ेगी। इसके बावजूद प्रदेश में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य किया है। हम घबराने वाले नहीं हैं।भाजपा नेताओं के पास कोई काम नहीं है।अब यह जंगलराज की वापसी न जाने कौन-कौन से जुमले गढ़ रहे हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि हमने शानदार बजट पेश किया है।मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा दे रहे हैं। हमारे फैसले से भाजपा के लोग घबरा गए हैं। उनके पास कोई काम तो है नहीं। अगले चुनाव में क्या बातें लेकर जाएंगे।अब यह कानून व्यवस्था और जंगलराज की बातें कर रहे हैं। ऐसे जुमलो के जरिए जनता को बरगला रहे हैं।लेकिन जनता सब समझती है। सीएम गहलोत ने कहा कि जनता में उत्साह है। गुड गवर्नेंस का एहसास भी है। उसी रूप में वह हमारा साथ दे रही है।

ashok gahlot

देश में युवा बदलाव ला सकते हैं

सीएम गहलोत राजधानी जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित दो दिवसीय डीजी फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। गहलोत ने कहा कि युवा ही देश में बदलाव ला सकते हैं। युवा किसी भी क्षेत्र में बदलाव ला सकते हैं। राजीव गांधी 40 साल की उम्र में ही भारत के प्रधानमंत्री बन गए थे। देश में कंप्यूटर क्रांति लेकर आए। हम तकनीकी क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुके हैं। प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। गहलोत ने कहा कि अगला बजट युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य सचिव उषा शर्मा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा भी मौजूद रहे। फेस्टिवल में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा हमलावर

प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बात की जनता पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगातार निशाना साध रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का आरोप है कि गहलोत के राज में हिंदू सुरक्षित सही नहीं है। साधु संतों पर हमले हो रहे हैं। महिलाओं और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा ने बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में 20 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास के घेराव की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+