फोन टैपिंग : 2 साल बाद नोटिस के बाद क्राइम ब्रांच दिल्ली में आज पेश होंगे CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा
क्राइम ब्रांच में पेश होंगे CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा
जयपुर, 22 अक्टूबर। राजस्थान सियासी संकट 2020 में सामने आया विधायकों के फोन टैपिंग का मामला फिर सुर्खियों में है। एक बार इसकी वजह बने हैं सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा। राजस्थान के बहुचर्चित फोन टैपिंग केस में सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा शुक्रवार को क्राइम ब्रांच दिल्ली के समक्ष पेश हो सकते हैं।

फोन टैपिंग केस में दो बार नोटिस जारी होने के बाद अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने को ओएसडी लोकेश शर्मा राजी हुए हैं। वे शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे।
बता दें कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच उनसे जुलाई 2020 में राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े आडियो के सोर्स के बारे में पूछताछ करेगी। इसके साथ ही यह भी पूछेगी कि फोन टैपिंग का आडियो उनको किसने भेजा और आगे वायरल किसने किया?
बता दें कि जुलाई 2020 में राजस्थान सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट के गुट ने बगावत कर ली थी। सचिन पायलट ने अपने समर्थक विधायकों के साथ मानेसर के होटल में डेरा डाल लिया था। तब विधायकों के फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर 25 मार्च को दिल्ली में उन पर केस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications