Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानें जनता से क्या 10 खास वादे किए?
BJP Manifesto For Rajasthan: राजस्थान चुनाव 2023 में भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें भाजपा संकल्प पत्र नाम दिया गया है।
BJP Sankalp Patra Rajasthan 2023: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। इससे पहले 16 नवंबर को भाजपा ने राजस्थान चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के नाम से जारी घोषणा पत्र में महिला, युवा व किसानों कई वादे किए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित भाजपा मीडिया सेंटर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 संकल्प पत्र जारी किया गया है।
भाजपा का राजस्थान विधानसभा चुनाव संकल्प-पत्र 2023 की 10 खास बातें
- पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 12000 प्रति वर्ष किया जाएगा।
- लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका के जन्म पर 2 लाख के सेविंग बांड से वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।
- मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना के तहत 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देंगे।
- पीएम उज्ज्वला योजना से सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर प्रदान करेंगे।
- आईआईटी के तर्ज पर राजस्थान इंस्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉकजी एवं एम्स के तर्ज पर राजस्थान इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित करेंगे।
- राजस्थान के युवाओं को अगले पांच वर्षों में 2.5 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे।
- राजस्थान में 15 हजार डॉक्टर एवं 20 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां करेंगे।
- राजस्थान में मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेंगे।
- कांग्रेस राज में नीलाम हुई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने के लिए एक मुआवजा नीति लाएंगे।
- प्रत्येक जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क एवं सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन करेंगे।
भाजपा ने ये भी वादे किए
-गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर बोनस देकर 2700 प्रति क्विंटल पर खरीद करेंगे।
-राजस्थान के सभी गरीब परिवारों की छात्राओं को केजी से पीजी तक निशुल्क गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।
-लखपति दीदी योजना के तहत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
-हर बेघर को अपना घर देने के लिए पीएम आवास योजना के साथ सीएम आवास योजना शुरू करेंगे।
-आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1200 की वार्षिक सहायता प्रदान करेंगे।
-40 हजार करोड़ के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रकचर मिशन शुरू करेंगे।
-पेपर लीक, फर्टिलाइजर, मिड डे मील, खनन, पीएम आवास, जन जीवन मिशन आदि घोटालों की जांच के लिए एसआईटी का गठन करेंगे।
-शेखावाटी, ढूंढाड़, ब्रज, हाड़ौती, मेवाड़, मारवाड़, अजमेर एवं बीकानेर में 800 करोड़ के निवेश के साथ क्षेत्रीय विरासत केंद्र स्थापित करेंगे।
-पर्यटन कौशल कोष बनाकर 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों को पांच साल तक निशुल्क राशन प्रदान करेंगे।

घोषणापत्र पर क्या बोले जेपी नड्डा?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अन्य दलों के लिए घोषणापत्र या विजन दस्तावेज सिर्फ एक औपचारिकता है, लेकिन भाजपा के लिए यह विकास का रोडमैप है। "मैं कहना चाहूंगा कि अन्य पार्टियों के लिए घोषणापत्र महज एक औपचारिकता है। लेकिन भाजपा के लिए यह विकास का रोडमैप है। इसलिए यह 'संकल्प पत्र' सिर्फ पन्ने पर लिखे शब्द नहीं हैं, बल्कि हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"












Click it and Unblock the Notifications