राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की शिव परिवार की पूजा अर्चना, प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर निकले सीएम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में शक्ति पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में शक्ति पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना की है। सीएम गहलोत ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की और आरती उतारी। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी सहित मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ashok gehlot

शिव का आशीर्वाद लेकर निकले प्रदेश के दौरे पर

मुख्यमंत्री आवास पर मंदिर परिसर में आरएससी कार्मिकों ने सीएम गहलोत को बजट में वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए भगवान गोविंद देव जी की तस्वीर भेंट कर साफा पहना कर स्वागत किया। वहीं शिव का आशीर्वाद लेने बाद सीएम गहलोत प्रदेश के दौरे पर निकल गए। सीएम गहलोत 3 जिलों के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम गहलोत आम जनता को प्रदेश सरकार की सौगात उसे रूबरू कराएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत प्रतापगढ़, सिरोही, जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर राजराजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना की। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, पूर्व मंत्री एवं विधायक हरीश चौधरी तथा विधायक संयम लोढ़ा सहित मुख्यमंत्री निवास के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+