राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा "आपने अच्छा अवसर गंवा दिया"
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर पीएम मोदी को कहा कि आपने अच्छा मौका गंवा दिया।
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने रविवार को राजस्थान दौरे पर आए पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर विदा करने के बाद ट्वीट कर लिखा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपने आज अच्छा अवसर गवां दिया। आप पिछले विधानसभा चुनाव से पहले किए गए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने का आश्वासन पूरा करते तो प्रदेश की जनता स्वागत करती। दौसा जिला भी परियोजना से जुड़े 13 जिलों में शामिल है। फिर भी मैंने इस बजट के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।"

पत्र लिखने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गहलोत ने रखी मांग
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को पत्र लिखने से पहले दौसा के धनावड़ में हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पार्ट लोकार्पण कार्यक्रम में वीसी से जुड़कर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ईआरसीपी का काम पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। हमने बजट में भी 13000 करोड़ पर का प्रावधान किया है। ताकि राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई के पानी की व्यवस्था हो सके। ऐसे में आप इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें।
ईआरसीपी बना प्रदेश में मुद्दा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम गहलोत ने कहा कि ईआरसीएपी राजस्थान में मुद्दा बन चुका है। आपने जयपुर और अजमेर चुनाव प्रचार के दौरान इसका जिक्र किया था। आपने पॉजिटिव रूप में इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की बात कही थी। मेरी आपसे इतनी ही रिक्वेस्ट है कि इस एक परियोजना की आप घोषणा करेंगे तो राजस्थान के लोग आपके आभारी रहेंगे। आप जहां सभा कर रहे हैं। वह जिला दौसा और जयपुर समेत राजस्थान के 13 जिले ईआरसीपी से प्रभावित है। अगर आप प्राथमिकता से इस काम को करेंगे तो 13 जिलों की प्यास बुझेगी वरना आप जानते हैं। राजस्थान में पानी को लेकर संकट में हैं।












Click it and Unblock the Notifications