Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिमाचल में ओपीएस को दिया जीत का श्रेय, गुजरात को लेकर यह बोले गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर मीडिया से बात की है। गहलोत ने ओपीएस और गुजरात में जीत का श्रेय दिया है।
Rajasthan के मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि हिमाचल में ओपीएस का मुद्दा चला है। हम चुनाव जीत गए हैं। गुजरात में चुनाव में प्रधानमंत्री देश का सारा शासन छोड़कर वहां बैठे हुए थे। यूपी चुनाव के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात में डेरा डाल लिया था। गुजरात में जो हालात थे। जिस तरह ने भाजपा चुनाव अभियान चल रहा था। उससे ऐसी स्थिति की उम्मीद थी। गुजरात में सरकार विरोधी लहर थी। ऐसी लहर मैंने कहीं नहीं देखी। आप सोच नहीं सकते। वहां सरकार विरोधी लहर थी। चुनाव परिणाम अलग बात है। हार जीत अलग बात है। लड़ाई विचारधारा और सिद्धांतों की होती है। हमें संतोष है कि कांग्रेस का रास्ता देशहित का रास्ता है। उसी पर हम चलना चाहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी यही संदेश दे रहे हैं। प्यार, मोहब्बत और भाईचारे की राजनीति हो। देश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी चुनौती है। उस पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।

हिमाचल में मिली कांग्रेस को जीत
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली जीत से पार्टी उत्साहित है। हिमाचल चुनाव की कमान प्रियंका गांधी के हाथ में थी। हिमाचल में राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में शामिल किया था। चुनाव के दौरान अशोक गहलोत की योजनाएं हिमाचल में छाई रही। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट हिमाचल चुनाव में पर्यवेक्षक थे। ओपीएस के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिमाचल में चुनाव जीतने की बात कही है।

गुजरात में कांग्रेस की करारी हार
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात में वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किए गए थे। लेकिन राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम की वजह से वे गुजरात को बहुत अधिक समय नहीं दे पाए। राजस्थान के पूर्व मंत्री रघु शर्मा को गुजरात में कांग्रेस ने मंत्री पद से हटाकर प्रभारी बनाया था। गुजरात में चुनाव की कमान रघु शर्मा के हाथ में थी। लेकिन वहां कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष भी नहीं चुन पाएगी।













Click it and Unblock the Notifications