एक भारत श्रेष्‍ठ भारत के तहत राजस्‍थान केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के छात्र करेंगे अरुणाचल प्रदेश की यात्रा

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय को देश के उन 14 नोडल संस्थानों में से एक के रूप में चुना गया है। जो राजस्थान राज्य के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) उत्तर पूर्व युवा संगम के समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे।

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय को देश के उन 14 नोडल संस्थानों में से एक के रूप में चुना गया है। जो राजस्थान राज्य के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) उत्तर पूर्व युवा संगम के समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों की आपसी भागीदरी की एक पहल शुरू की गई है। इस कार्यक्रम में 13 नोडल संस्थानों में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास, आईआईटी गांधीनगर, एनआईटी राउरकेला, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम रोहतक, आईआईटी इंदौर, आईआईटी तिरुपति, आईआईआईटी नागपुर, जेएनयू दिल्ली, बीबीएयू लखनऊ, आईआईटी जम्मू और एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ शामिल हैं। इसके लिए चिह्नित 11 उत्तर पूर्व संस्थान आईआईआईटी मणिपुर, आईआईटी गुवाहाटी, एनईएचयू शिलांग, केंद्रीय विश्‍वविद्यालय, मणिपुर, एनईआरआईएसटी अरुणाचल प्रदेश, एनआईटी सिलचर, एनआईटी त्रिपुरा, एनआईटी मणिपुर, एनआईटी अरुणाचल, एनआईटी सिक्किम और एनआईटी मिजोरम हैं। विभिन्न राज्यों में विभिन्न उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों के छात्र 5-8 दिनों की अवधि के लिए उत्तर पूर्वी राज्यों में चिन्हित उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों का दौरा करेंगे। जिसमें वे प्रदेश के विभिन्न पहलुओं का व्यापक अनुभव प्राप्त करेंगे। स्थानीय युवाओं के साथ बातचीत करेंगे । इसी तरह उत्तर पूर्वी राज्यों के उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों के छात्र समान अनुभव के लिए अन्य भारतीय राज्यों में उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों का दौरा करेंगे। उत्तर पूर्व के छात्रों का देश के बाकी हिस्सों से छात्रों का अनुपात 30:70 होगा। उम्मीद है कि एक राज्य के छात्रों को दूसरे सहभागी राज्य के भाषाई और सांस्कृतिक जानकारी के साथ ही इतिहास, संस्कृति, भाषा, व्यंजन, त्योहारों, कपड़ों आदि की जानकारी प्राप्‍त करनी चाहिए।

rajasthan central university

30 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आनंद भालेराव ने कहा कि राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय को नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अरुणाचल प्रदेश के साथ जोड़ा गया है । राजस्थान के कम से कम 50 छात्रों को इसमें शामिल किया गया है। जो संबंधित राज्य की यात्रा करेंगे। प्रो भालेराव ने आगे कहा कि यह पूरी गतिविधि पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को देश के बाकी हिस्सों के युवाओं के साथ जोड़ने और उनके बीच आपसी सहानुभूति पैदा करने के लिए की जा रही है। कार्यक्रम में राजस्थान के लोग अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करेंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए 7 दिनों के लिए भालुकपंग, दिरांग, तवांग, बूमडिला और गुवाहाटी शहर का भ्रमण करेंगे। यह कार्यक्रम उन्हें भारत की सांस्कृतिक सुंदरता को समझने में मदद करेगा। साथ ही उन्हें विविध सामाजिक-आर्थिक जीवन के अनुभवों की समझ प्रदान करेगा। पंजीकरण एआईसीटीई के पोर्टल पर करना होगा। जो 30 जनवरी 2023 को लॉन्च हो रहा है। उसी दिन से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। अरुणाचल प्रदेश का दौरा करने वाले 50 लोगों के नामों को नोडल संस्थान राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा चयन कर अंतिम रूप दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया दिनांक 05.02.2023 तक पूरी की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी दिनांक 05.02.2023 से 10.02.2023 के मध्‍य की जाएगी। पहला बैच दिनांक 10.02.2023 को सहभागी राज्य की यात्रा प्रारम्भ करेगा। एक भारत, श्रेष्‍ठ भारत में भाग लेने वाले मंत्रालयों में शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति, पर्यटन, युवा मामले, खेल, रेलवे और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय शामिल हैं।

rajasthan central university

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+