राजस्थान रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी, जानिए कौन होगा पात्र?

जयपुर, 17 अप्रैल। राजस्थान रोडवेज ने छात्रों को एक तोहफा दिया है। अब प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सफर करने वाले अभ्यर्थियों को बस का किराया नहीं देना होगा। सरकार से मंजूरी के बाद रोडवेज प्रशासन ने प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा देने केआदेश जारी कर दिए हैं।

 Rajasthan Candidates of competitive exams will be able to travel free on roadways buses

बता दें कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सीएमडी ने बताया कि रोडवेज की साधारण और डीलक्स बसों में अब केंद्र और राज्य की प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी फ्री यात्रा कर सकेंगे। वहीं, यह सुविधा प्रदेश के युवा ब्रांड एंबेस्डर को भी मिलेगी। सरकार से मंजूरी के बाद राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह सुविधा केवल युवा ब्रांड एंबेसडर की यात्रा सुविधा आरएफआईडी कार्ड के आधार पर ही दी जाएगी। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों को यह सुविधा परीक्षा के 1 दिन पहले से लेकर परीक्षा समाप्ति के अगले दिन तक मिलेगी। वहीं इस सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को अपना आईकार्ड साथ रखना होगा। रोडवेज प्रशासन के इस आदेश के बाद प्रतियोगी परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+