राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा, सीएम अशोक गहलोत ने दिए संकेत
जयपुर, 16 नवंबर। राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। खुद सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में संकेत दिए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में समारोह में कहा कि राजस्थान में मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जाएगा।
बता दें कि हाल ही सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली दौरा किया और राहुल गांधी के आवास पर उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से बातचीत की। खबर है कि सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली दौरे में केसी वेणुगोपाल समेत कई कांग्रेस नेताओं से राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार 2021 पर चर्चा कर नामों को अंतिम रूप दिया।
सीएम अशोक गहलोत के फॉर्मूला नम्बर एक
राजनीति के जानकारों के अनुसार अगर सीएम अशोक गहलोत के फॉर्मूला नम्बर एक से मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया तो मौजूदा मंत्रिमंडल में से किसी भी मंत्री को बाहर नहीं किया जाएगा। राजस्थान में मंत्रियों के सभी 30 पदों को भरा जाएगा। बजट के बाद छोटा सा रीशफल संभव है।
फॉर्मूला नम्बर दो के तहत हरीश चौधरी, रघु शर्मा व गोविंद सिंह डोटासरा को संगठन में लगाया जाए। उसके बाद खाली 12 में से 2-3 पद छोड़ शेष को भरेंगे। रघु शर्मा के पास गुजरात व हरीश चौधरी के पास पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी भी है।












Click it and Unblock the Notifications