राजस्थान की 3 विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को होगी वोटिंग, वल्लभनगर में फिलहाल चुनाव नहीं
जयपुर। चुनाव आयोग ने राजस्थान की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा, चूरू के सुजानगढ़ और राजसमंद सीट के लिए उप चुनाव की घोषणा की है। उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर चुनाव अभी तय नहीं किए गए हैं।

उपरोक्त तीनों विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। इनके लिए 23 मार्च से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू होंगे। 30 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 31 मार्च को नामांकन की जांच और 3 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
17 अप्रैल को वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजे आएंगे। उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तीनों क्षेत्रों में आचार संहिता लग गई है। सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, सुजानगढ़ सीट मास्टर भंवरलाल मेघवाल व राजसमंद सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से खाली हुई है। इस तरह 3 विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस और एक पर भाजपा विधायक थे। लिहाजा राजस्थान उपचुनाव 2021 में कांग्रेस-भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।












Click it and Unblock the Notifications