Rajasthan Budget 2023: विपक्ष के हंगामे के चलते राजस्‍थान विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्‍थगित

Rajasthan Budget 2023 Highlights In Hindi: ग्राम पंचायत से लेकर राजधानी जयपुर तक में करीब 14 हजार 400 स्थानों पर राज्य बजट के सीधे प्रसारण को करीब 40 लाख लोगों को दिखाने की व्यवस्था की।

 Rajasthan Budget 2023

Rajasthan Budget 2023: राजस्‍थान विधानसभा में शुक्रवार सुबह 11 बजे से मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत बजट 2023-24 पेश कर रहे हैं। बजट भाषण की शुरुआत में ही हंगामा हो गया है। अशोक गहलोत का बतौर मुख्‍यमंत्री तीसरे कार्यकाल के बजट की थीम बचत, राहत और बढ़त है। (Rajasthan Budget 2023 Live) प्रदेश के प्रत्‍येक व्‍यक्ति की बचत, राहत व बढ़त के प्रयास बजट 2023 में होने की उम्‍मीद है।

राजस्‍थान बजट 2023 का लाइव प्रसारण

मुख्यमंत्री गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र की मंजूरी के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे बजट को विधानसभा में बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। अशोक गहलोत सरकार ने ग्राम पंचायत से लेकर राजधानी जयपुर तक में करीब 14 हजार 400 स्थानों पर राज्य बजट के सीधे प्रसारण को करीब 40 लाख लोगों को दिखाने की व्यवस्था की।

विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्‍थगित

राजस्‍थान विधानसभा में पेश करते हुए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने मनरेगा का दायरा व कार्यदिवस बढ़ाए जाने के बारे में बोलना शुरू किया। उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत गांवों की तर्ज पर शहरों में भी रोजगार सुनिश्चित। योजना में रोजगार की संख्‍या बढ़कर 100 से 125 हुई। बजट भाषण की शुरुआत में ही विपक्ष ने पुरानी योजना पढ़ने का आरोप लगाते हुए जबरदस्‍त हंगामा किया, जिस पर विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्‍थगित कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+