राजस्थान में अंतिम सांसें ले रही है कांग्रेस सरकार, CM गहलोत बीते 14 माह से ऑफिस ही नहीं गए-पूनिया

अजमेर, 19 जून। राजस्थान भाजपा प्रेदशााध्यक्ष सतीश पूनिया शनिवार को अजमेर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत भाजपा नेताओं व उनके परिजन को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा आगामी दिनों में कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें योग दिवस पर मंडल स्तर पर दो जगह योग शिविर लगाकर आमजन को योग से जुड़ने की अपील की जाएगी।

Rajasthan BJP state president Satish Poonia said that the Gehlot government is counting its last breaths

सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा राजस्थान में कांग्रेस अपनी अंतिम सांसे गिन रही है कांग्रेस में ही व्यक्तिवाद चलता है जबकि भाजपा अनुशासित पार्टी है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते 14 महीने से ऑफिस ही नहीं गए। वे केवल वर्चुअल सरकार चला रहे हैं। आगामी समय में मतदाता भी उन्हें वर्चुअल ही वोट करेंगे।

सतीश पूनिया ने यह भी कहा कि भाजपा में नेता का निर्णय पार्टी आलाकमान करता है और यह सभी के द्वारा मान्य होता है। भाजपा के कुछ लोग यदि पार्टी विरोधी बयानबाजी करते हैं तो यह उनके खुद के लिए भी नुकसानदायक सिद्ध होगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार इनकी दरें तय होती हैं।

बात अगर राजस्थान की करें तो देशभर में सबसे अधिक वेट यहीं वसूला जा रहा है, जिससे आम जनता को 1 लीटर पर 10 से 11 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। पूनिया ने दिवंगत नेता व पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, पूर्णा शंकर दशोरा, पार्षद भारती जांगिड़ पूर्व पार्षद शकुंतला मित्तल सहित अन्य के निधन पर परिजन को सांत्वना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+