Rajasthan Vidhan Sabha: श्मशान पर बना राजस्‍थान विधान सभा भवन, 200 MLA एक साथ कभी नहीं बैठे?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 भी 199 सीटों पर ही होंगे, क्‍योंकि श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी एमएलए गुरमीत सिंह कुन्‍नर का निधन हो गया। राजस्‍थान विधानसभा का नया भवन बना तब से 200 विधायक एक साथ कभी नहीं बैठे।

Congress candidate MLA Gurmeet Singh Kunnar: राजस्‍थान में इस समय विधानसभा चुनाव 2023 चल रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। वोटिंग से पहले राजस्‍थान विधानसभा का मौजूदा भवन एक फिर से चर्चा में है। वजह है श्रीकरणपुर सीट से विधायक व इस बार के उम्‍मीदवार गुरमीत सिंह कुन्‍नर का निधन।

दरअसल, गुरमीत सिंह कुन्‍नर के आकस्मिक निधन की वजह श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर चुनाव स्थिगत कर दिए गए हैं। ऐसे में 25 नवंबर को राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर ही चुनाव होंगे। करणपुर सीट पर बाद में उपचुनाव करवाए जाएंगे। कुन्‍नर निधन की वजह से इस बार भी सभी 200 विधायक एक साथ राजस्‍थान विधानसभा में नहीं पहुंचेंगे।

Rajasthan Assembly Election

यह संयोग ही है कि राजस्‍थान विभानसभा में किसी ना किसी कारण सभी 200 विधायक एक साथ नहीं बैठ पाए। यह मिथ जब से राजस्‍थान विधानसभा पुराने भवन से नए भवन शिफ्ट हुई तब से बरकरार है। पिछले दो चुनावों में तो मतदान से पहले प्रत्‍याशी की मौत हो गई। इस बार गुरमीत सिंह कुन्‍नर व पिछली बार रामगढ़ से बीएसपी प्रत्याशी लक्ष्मण चौधरी की मौत हो गई थी।

बिना उदघाटन शुरू हो गई थी राजस्‍थान विधानसभा

साल 2001 में राजस्‍थान विधानसभा लालकोठी स्थित नए भवन में शिफ्ट हुई थी। तब 25 फरवरी 2001 को तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन राजस्‍थान विधानसभा का उद्घाटन करने के लिए जयपुर आने वाले थे, लेकिन वे बीमार होने की वजह से नहीं आ सके तो बिना उद्घाटन के ही राजस्‍थान विधानसभा नए भवन में शुरू हो गई थी।

vidhan sabha rajasthan

जब विधायकों का हुआ निधन

साल 2000 में विधायक भीखाभाई, भीमसेन चौधरी का निधन।
साल 2002 में अजमेर पश्चिम विधायक किशन मोटवानी का निधन।
साल 2002 में बानसूर विधायक जगत सिंह दायमा का निधन।
साल 2004 में विधायक रामसिंह बिश्‍नोई का निधन।
साल 2005 में विधायक अरुण सिंह का निधन।
साल 2006 में डूंगरपुर विधायक नाथूराम आहारी का निधन।
साल 2017 में विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से मौत।
साल 2018 को विधायक कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया।

जब विधायक चले गए जेल
साल 2011 में विधायक महिपाल मदेरणा व मलखान बिश्‍नोई जेल चले गए।
साल 2011 में भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ भी कुछ दिन जले में रहे।
साल 2013 में बाबूलाल नागर जेल चले गए।

vidhan sabha rajasthan

श्‍मशान की भूमि पर बना राजस्‍थान विधानसभा भवन

राजस्‍थान विधानसभा में कभी एक साथ सभी 200 विधायक नहीं बैठने को लेकर तरह-तरह की बातें हैं। कोई इसे भूत प्रेत के सांया बता रहा तो कोई कुछ और। नागौर से भाजपा विधायक रहे अशरफी ने तो दावा किया था कि राजस्‍थान विधानसभा का भवन श्मशान की भूमि पर बना हुआ है, जो शुभ नहीं होता। जब भारतीय संस्कृति में ही ऐसी मान्यता है तो विधानसभा के मामले में क्यों नहीं माना जाता सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+