राजस्थान: लालसोट के समेल गांव में मोरेल नदी पर बनेगा एनिकट, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी वित्तीय मंजूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले के लालसोट की मोरल नदी पर एनीकट बनाने के लिए 22.80 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। इससे दौसा के लालसोट की मोरल नदी पर एनिकट बनाया जाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले के लालसोट की मोरल नदी पर एनीकट बनाने के लिए 22.80 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। इससे दौसा के लालसोट की मोरल नदी पर एनिकट बनाया जाएगा। इससे आसपास के गांवों को पानी की सुविधा मिल सकेेगी। लालसोट के विधायक और चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने इस बारे में सीएम अशोक गहलोत को प्रस्ताव भेजा था। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने लालसोट तहसील के समेल गांव में मोरेल नदी पर एनिकट बनाने के लिए 22.80 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ashok gehlot

क्षेत्र का भूजल स्तर बढ़ेगा

सीएम गहलोत की इस मंजूरी से एनिकट के आस-पास के क्षेत्र का भूजल स्तर बढ़ेगा। इससे समेल, होद्याली, मांडलिया, रूपपुरा, जगसरा, गुर्जरहेड़ा तथा गुमानपुरा गांवों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। साथ ही अन्य कार्यों के लिए भी पानी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र की जनता को काफी फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि गहलोत ने बजट भाषण 2022-23 में प्रदेश में सिंचाई के जल की उपलब्धता के लिए विभिन्न कार्यों की घोषणा की थी। जिसके क्रियान्वयन में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+