राजस्थान: बांसवाड़ा में खुलेगा जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा में अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग का अस्थाई कार्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में संचालित विभिन्न जल परियोजनाओं के सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए बांसवाड़ा में अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग का अस्थाई कार्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के मुताबिक वर्तमान में उदयपुर संभाग के अधीन कार्यरत 5 वृत्त कार्यालयों एवं 20 खण्डीय कार्यालयों में से 2 वृत्त कार्यालय एवं 9 खण्ड कार्यालयों को प्रस्तावित कार्यालय के अधीन किया जाएगा। यह स्वीकृति 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेगी तथा कार्यों की मात्रा के आधार पर अवधि विस्तार हेतु यथासमय निर्णय लिया जा सकेगा।

बजट घोषणा का समयबद्ध क्रियान्वयन

सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से बांसवाड़ा जिले से संबंधित राज्य सरकार की विभिन्न बजट घोषणाओं एवं परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि बजट वर्ष 2022-23 की बांसवाड़ा जिले के अंतर्गत लगभग 4700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के कार्य अतिरिक्त मुख्य अभियंता, संभाग उदयपुर के द्वारा संपादित किये जा रहे हैं। वर्ष 2023-24 के बजट में भी बांसवाड़ा जिले से संबन्धित कई घोषणाएं की गई हैं, जिससे उदयपुर संभाग पर कार्यभार बढ़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+