Rajasthan Accident: ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन की मौत, विदाई के बाद सड़क हादसे में गई जान

Rajasthan Accident Dulhan Died: इसे किसकी बदनसीबी कहें? उस दुल्हन की जो बाबुल के घर से विदा तो हो गई, लेकिन ससुराल की चौखट नहीं छू पाई? या उस दूल्हे की, जो अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ शादी के कुछ पल भी नहीं बिता सका? सात फेरों के बाद बना सात जन्मों का रिश्ता, सड़क पर एक हादसे में टूट गया। राजस्थान के जयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में दुल्हन की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के गुढापौंख गांव से बारात मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मंजांली गांव गई थी। शादी की सभी रस्में सम्पन्न हो चुकी थीं। दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों को विदा कर दिया गया था।

Rajasthan Accident Dulhan Died

लेकिन रास्ते में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास सुबह करीब 6 बजे बारातियों की गाड़ी सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हा समेत आठ बाराती घायल हो गए। घायलों का इलाज चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम परिजनों के पहुंचने के बाद किया जाएगा।

मृतकों के नाम

  • भारती मीणा (18), दुल्हन, शहडोल, मध्य प्रदेश
  • जीतू कुमावत (33), आसपुर थाना, श्रीमाधोपुर, जिला सीकर
  • सुभाष मीणा (28), आसपुर थाना, श्रीमाधोपुर, जिला सीकर
  • रवि कुमार मीणा (17), बुगाला, थाना गुढ़ागौड़जी

बताया जा रहा है कि कंटेनर दवाइयों से भरा हुआ था और हरियाणा से इंदौर की ओर जा रहा था। रायसर थाना से 500 मीटर दूर, भटकाबास गांव के पास एक गाड़ी ने ओवरटेक की कोशिश की, उसी दौरान दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। जमवारामगढ़ सीई प्रदीप यादव, एएसपी (यातायात) नारायण शर्मा और एसडीएम ललित मीणा निम्स अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+