धनकुबेर निकला JDA का एक्सईएन निर्मल कुमार गोयल, छापे में घर पर 30 लाख का सोना, विदेशी मुद्रा भी मिली
जयपुर, 2 जुलाई। तनख्वाह डेढ़ लाख रुपए और सम्पत्ति अथाह। जयपुर में चार जगह आवास। घर पर तीस लाख का सोना। 3.87 लाख की नकदी और विदेशी मुद्राए भी। इस 'धनकुबेर' का नाम है निर्मल कुमार गोयल, जो जयपुर विकास प्राधिकरण यानी जेडीए में एक्सईएन पद पर कार्यरत है।
Recommended Video

तीन अफसरों के 14 ठिकानों पर सर्च
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयपुर जेडीए एक्सईएन निर्मल कुमार गोयल, चित्तौड़गढ़ डीटीओ मनीष शर्मा और जोधपुर के सूरसागर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के 14 ठिकानों पर छापा मारा।

तीनों अफसरों के पास मिली करोड़ों की सम्पत्ति
एसीबी को सर्च के दौरान एक्सईएन निर्मल कुमार गोयल के पास आय से 1450 प्रतिशत, थाना प्रभारी के प्रदीप शर्मा के पास आय से 232 प्रतिशत और डीटीओ मनीष शर्मा के पास 333 प्रतिशत अधिक सम्पत्ति मिली है। तीनों अफसर करोड़ों के मालिक हैं।

छह करोड़ के निवेश के दस्तावेज
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार जेडीए मानसरोवर जोन में लगे एक्सईएन की प्रतिमाह सैलरी सवा लाख रुपए है। जबकि एसीबी सर्च के दौरान एक्सईएन निर्मल कुमार गोयल करीब छह करोड़ के निवेश की जानकारी सामने आई है।

एक्सईएन निर्मल कुमार गोयल सम्पत्ति
- जयपुर के मानसरोवर में चार घर, डीग में हवेली व अन्य कई जगह पर प्रॉपर्टी के दस्तोवज मिले हैं।
- घर पर तीस लाख का सोना, आठ किलो चांदी व विदेश मुद्राएं मिली।
-जयपुर के मानसरोवर के मध्यम मार्ग व पटेल मार्ग में आवास, रजत पथ पर फार्म हाउस और जेडीए आवास।
-घर पर दो हजार डॉल्र, 245 यूरो व 3.87 लाख की नकदी। विदेश व महंगी शराब की 23 बोतल।
-मर्सिडीज, बोलेरो कैंपर और दो आवासों पर अन्य तीन कारें। बैंक में तीन लॉकर।












Click it and Unblock the Notifications