राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 750 सदस्य पहुंचे रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा यह मंथन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राजस्थान से 750 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राजस्थान से 750 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट अधिवेशन में शामिल होने वाले नेताओं में शामिल है। सीएम गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे विशेष विमान से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए। ये सभी नेता तीन दिवसीय अधिवेशन में विभिन्न सत्रों में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के सभी डेलीगेट को अधिवेशन में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

ashok gehlot

कांग्रेस ने जारी की 124 डेलीगेट्स की सूची

कांग्रेस ने बुधवार देर रात 124 सदस्यों की सूची जारी कर कांग्रेस के सभी डेलीगेट को अधिवेशन में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवंत गुर्जर ने बताया कि 24 से 26 जनवरी तक रायपुर में हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान से करीब 700 सदस्यों की सूची बनाई गई है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा अधिवेशन में शामिल होने वाले डेलीगेट्स के समन्वय के लिए भी कमेटी का गठन किया गया था।

राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए खास इंतजाम

अधिवेशन में नेताओं को ठहराने, खाना और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। अधिवेशन के लिए दिल्ली से 30 चार्टर्ड विमान और स्पेशल बुलेट प्रूफ गाड़ियां मंगाई गई है। राज्योत्सव स्थल और इसके आसपास करीब 15 लाख वर्ग फीट में एयर कंडीशनर डोम तैयार किया गया है। छह अलग-अलग डोम और टेंट सिटी बनाई गई है। अधिवेशन में कोलकाता दिल्ली और केरल के लगभग 500 रसोइयों की टीम 15 हजार लोगों का खाना पकाएगी। विशिष्ट श्रेणी के नेताओं को कॉन्टिनेंटल खाने के साथ छत्तीसगढ़ी भगवान की परोसा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+