राजस्थान: प्रदेश में 6000 मदरसा पैराटीचर्स की भर्ती होगी, सीएम गहलोत ने की घोषणा

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में 6000 से ज्यादा मदरसा पैराटीचर्स की भर्ती होगी। इसके अलावा प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों के विकास के लिए डीपीआर बनाने की बात कही है।

ashok gehlot

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में 6000 से ज्यादा मदरसा पैराटीचर्स की भर्ती होगी। इसके अलावा सीएम ने उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर का विकास करवाने की घोषणा की है। इस पर 100 करोड़ रुपए का खर्च होगा। इसी तरह पुष्कर का भी विकास किया जाएगा। चुनावी साल में इस घोषणा को काफी अहम माना जा रहा है। त्रिपुरा सुंदरी, सांवलिया जी, खोले के हनुमान जी, तनोट माता, श्रीनाथजी, कैलादेवी, वीर तेजाजी, एकलिंग जी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के विकास के लिए डीपीआर बनाई जाएगी।

ओपीएस को देशभर में लागू करने की मांग दोहराई

सीएम गहलोत ने ओल्ड पेंशन स्कीम देशभर में लागू करने की मांग की है। सीएम गहलोत ने विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए कहा कि ओपीएस पर चुनाव से पहले पीएम मोदी को भी फैसला करना होगा। हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मांग उठ रही है। जब 65 साल में कांग्रेस ने ओपीएस लागू करके आगे बढ़ाया। पंडित नेहरू के पास दूरदृष्टि थी। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च से 25 लाख रुपए वाली नई चिरंजीवी योजना लागू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+