Rajasthan में सीएम सहित 23 मंत्रियों के क्षेत्रों में सौ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, जानिए सियासी मायने
राजस्थान में कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के ब्लॉक में अध्यक्षों की घोषणा की है।

Rajasthan में कांग्रेस में ढाई साल बाद संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। पहले चरण में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के 100 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा की है। बाकी बची 300 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और 37 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी जल्द होगी। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा वर्कआउट कर रहे हैं। संगठनात्मक नियुक्तियों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरदारपुरा पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के लक्ष्मणगढ़ और सचिन पायलट के टोंक विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों में इनके समर्थकों को अध्यक्ष बनाया गया है।

इन 23 मंत्रियों के क्षेत्रों में लगे ब्लॉक अध्यक्ष
ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में मंत्री और विधायकों की पसंद भी सामने आई है। 23 मंत्रियों की विधानसभा क्षेत्रों में दोनों ब्लॉकों में नियुक्तियां की गई है। जिसमें टीकाराम जूली के अलवर रूरल, शकुंतला रावत के बानसूर, प्रमोद जैन भाया के अटरू, हेमाराम चौधरी के गुडामलानी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बागीदौरा, विश्वेंद्र सिंह के डीग कुम्हेर, रामलाल जाट के मांडल, गोविंद राम मेघवाल के खाजूवाला, भंवर सिंह भाटी के कोलायत, बीडी कल्ला के बीकानेर वेस्ट, अशोक चांदना के हिंडोली, उदयलाल आंजना के निंबाहेड़ा, मुरारी लाल मीणा के दौसा, परसादी लाल मीणा के लालसोट, लालचंद कटारिया के झोटवाड़ा, ममता भूपेश सिकराय, प्रताप सिंह खाचरियावास के सिविल लाइंस, साले मोहम्मद के पोकरण, सुखराम बिश्नोई के सांचौर, बृजेन्द्र ओला के झुंझुनू, महेंद्र चौधरी के नावां, विधायक अर्जुन सिंह बामनिया के बांसवाड़ा के दोनों ब्लॉकों में अध्यक्ष बनाए गए हैं।

मलमास के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा
राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। चर्चा है कि मलमास के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि पायलट समर्थक कुछ नेताओं को सरकार में मंत्री बनाए जाने की पेशकश की गई है। वहीं प्रदेश के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में कयास लगा कर खुद के मंत्री बनाए जाने की बात कह रहे हैं।

अजमेर में शहर अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले बवाल
अजमेर में संगठनात्मक नियुक्ति से पहले बवाल की खबर सामने आ रही है। शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री रघु शर्मा का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं की नाराजगी है कि रघु शर्मा संगठन और सरकार में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अजमेर शहर में किसी बाहरी नेता को शहर अध्यक्ष बनाने की सिफारिश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में इसे लेकर नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर पूर्व मंत्री रघु शर्मा का पुतला फूंका है।












Click it and Unblock the Notifications