पार्टी का अध्यक्ष बनना है या नहीं राहुल गांधी का निजी फैसला, मुख्यमंत्री पद को लेकर सचिन ने कही यह बात
जयपुर, 21 सितंबर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहां कि अधिकांश राज्यों ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा है। राहुल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे। यह उनका निजी फैसला होगा। लेकिन एक बात तय है कि 17 अक्टूबर को जब वोटिंग होगी तो पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोच्चि के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर पायलट ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। पार्टी उनकी जो भी भूमिका तय करेगी। उसे स्वीकार करेंगे। पायलट ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव कराने का साहस है। सीएम गहलोत के नामांकन के सवाल पर पायलट ने कहा कि इसके लिए हमें 2 या 3 दिन का इंतजार करना चाहिए। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया के दौरान सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली के दौरे पर हैं। गहलोत सोनिया गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम गहलोत दिल्ली से सीधे कोच्चि के लिए रवाना होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा जन समर्थन
सचिन पायलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यात्रा अडिग हौंसले के साथ आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति को आमजन के बीच ले जा रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस के प्रति देश की जनता का दृढ़ विश्वास है। पायलट ने 2014 से पहले जो वादे किए थे। उन्हें पूरा करना चाहिए था। बीजेपी को देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि महंगाई पर कब लगाम लगेगी और बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा।

कोच्चि जाने से विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोच्चि दौरे पर होने की वजह से कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हो पाए। इस बैठक में गहलोत ने विधायकों को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन भरने के संकेत दिए थे। सीएम गहलोत ने कहा कि वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से अनुरोध करेंगे। यदि उनके अनुरोध को अस्वीकार किया जाता है तो वे नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि वे चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बने। कांग्रेस का आम कार्यकर्ता भी यही चाहता है।
Recommended Video
Kochi | Majority of the states have said that Rahul Gandhi should be the Congress President. Whether he will contest or not is his decision, but one thing is for sure, the party will get a new President on October 17th, when the voting takes place: Congress MP Sachin Pilot pic.twitter.com/YGnW91F1Ge
— ANI (@ANI) September 21, 2022












Click it and Unblock the Notifications