Rajasthan में एक दिन के अवकाश के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, सोनिया और प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल

राजस्थान में एक दिन के अवकाश के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू हो गई है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे हैं।

Rajasthan में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के विश्राम के बाद शनिवार को फिर से शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना 76वां जन्मदिन रणथम्भौर में परिवार के साथ मनाया। इसलिए एक दिन के लिए भारत जोड़ो यात्रा में अवकाश रखा गया था। प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन है। यात्रा की शुरुआत बूंदी जिले के केशोरायपाटन से हुई। भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे हैं। यात्रा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती है।

ashok gehlot

भारत जोड़ो यात्रा में 12 दिसंबर को सिर्फ महिलाएं होंगी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 12 दिसंबर को महिला दिवस रखा गया है। इस दिन को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जाएगा। इसे महिला शक्ति पदयात्रा का नाम दिया गया है। राजस्थान में 12 दिसंबर को सवाई माधोपुर में महिला शक्ति पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी। इससे पहले भी सोनिया गांधी अक्टूबर महीने में कर्नाटक के मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। राहुल गांधी के साथ उन्होंने पदयात्रा की थी।

soniya gandhi

सोनिया गांधी ने रणथंभौर में मनाया 76वां जन्मदिन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना 76वां जन्मदिन परिवार के साथ रणथम्भौर में मनाया। सोनिया गांधी गुरुवार को रणथम्भौर पहुंची। राहुल गांधी ने कोटा में पदयात्रा करने के बाद गुरुवार की दोपहर बाद रणथम्भौर पहुंच गए। प्रियंका गांधी भी शिमला से सीधे रणथम्भौर पहुंच गई। यहां सोनिया गांधी ने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ टाइगर सफारी भी की।

mahila sawai madhopur

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+