राजस्थान के 19 बागी कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में उपचुनाव कराने की तैयारियां शुरू
जयपुर। राजस्थान का सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर सरकार गिराने के लिए डील करने का आरोप लगा चुके हैं। वहीं, राजस्थान विधानसभा स्पीकर ने सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को नोटिस जारी किए हैं। अब खबर है कि राजस्थान कांग्रेस ने उक्त बागी विधायकों के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में संभावित उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
Recommended Video

भाजपा नेता भी लड़ना चाह रहे उपचुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे द्वारा यह फैसला लिए जाने के बाद इन 19 बागी विधायकों के क्षेत्रों में उपयुक्त उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी गई है। खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि इन क्षेत्रों के कुछ भाजपा नेता भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

आधी रात को घरों के बाहर चस्पा किए नोटिस
बता दें कि राजस्थान विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को नोटिस जारी किया है। सात पेज का यह नोटिस 14 और 15 जुलाई की रात को विधायकों के घरों के बाहर चस्पा किए गए हैं। नोटिस में विधायकों से 3 दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर स्पीकर इन विधायकों को अयोग्य घोषित कर सकते हैं। इसके बाद स्पीकर 3 माह तक समय ले सकते हैं। हालांकि मौजूदा परिस्थितियों के तहत लगता यही है कि स्पीकर जल्द ही निर्णय लेंगे।

क्या लिखा है नोटिस में
सचिन पायलट खेमे के विधायकों को जारी नोटिस में राजस्थान विधानसभा सचिवालय के सचिव प्रमिल कुमार माथुर के हवाले से बताया गया है कि INC के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी द्वारा भारतीय सविधान के अनुछेद 191 के तहत विधानसभा सदस्य की निरहर्ता के लिए याचिका प्रस्तुत की गई थी, जिसको राजस्थान विधानसभा नियम 1989 के तहत पंजीबद्ध किया गया। 17 की दोपहर एक बजे तक नोटिस के संबंध में विधायकों ने अपनी टिप्पणियां प्रस्तुत नहीं की तो याचिका पर सुनवाई करते हुए द्वारा एकपक्षीय फैसला लिया जा सकता है।

सचिन पायलट खेमे के कांग्रेसी विधायक
1 सचिन पायलट
2 हेमाराम चौधरी
3 गजेंद्र सिंह शक्तावत
4 रमेश मीणा
5 पीआर मीणा
6 सुरेश मोदी
7 गजराज खतना
8 विश्वेंद्र एस
9 राकेश पारीक
10 ब्रिजेंद्र ओला
11 वेद प्रकाश
12 मुकेश भाखर
13 मुरारी मीणा
14 रामनिवास
15 इंद्रराज एस
16 भंवर लाल शर्मा
17 दीपेंद्र सिंह
18 रामनिवास गावरिया
19 अमर सिंह जाटव












Click it and Unblock the Notifications