Rajasthan में पुलिस गैंगस्टर्स को नहीं बनने देगी युवाओं को रोल मॉडल, पुलिस ऐसे करेगी निगरानी

राजस्थान में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले युवाओं को लेकर पुलिस गंभीर है। पुलिस ऐसे अकाउंट और फॉलो करने वाले युवाओं पर निगरानी रखेगी। पुलिस परामर्श प्रकोष्ठों के जरिए युवाओं से समझाइश करेगी।

rajasthan police

Rajasthan की पुलिस सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले युवाओं को लेकर गंभीर है। अब पुलिस ऐसे अकाउंट और युवाओं पर नजर रखेगी। अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित हो रहे युवाओं को वक्त रहते रोकने के लिए पुलिस ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर सभी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में परामर्श प्रकोष्ठ बनेगा। राजस्थान पुलिस टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले युवाओं को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग कर सही रास्ता दिखाएगी। इसके लिए प्रकोष्ठ को सोशल मीडिया सेल आंकड़े उपलब्ध कराएगा।

सुरेश ढाका के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स

सुरेश ढाका के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के सरगना सुरेश ढाका के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और मारे जा चुके राजू ठेहट में आनंदपाल जैसों के सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों फ़ॉलोअर्स है।

एडिशनल एसपी होंगे नोडल अधिकारी

एडिशनल एसपी होंगे नोडल अधिकारी

डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि परामर्श प्रकोष्ठ में एडिशनल एसपी मुख्यालय नोडल अधिकारी होंगे। जिले में पद स्थापित वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी, सोशल मीडिया सेल प्रभारी, जिले में कार्यरत मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक या वरिष्ठ चिकित्साकर्मी इसमें सदस्य होंगे। इस प्रकोष्ठ के कार्यों का पर्यवेक्षण अपराध शाखा द्वारा किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट पर सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जिले में कार्यरत सोशल मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा की जा रही है। यह सेल जिलों में सक्रिय अपराधियों व गैंगस्टर्स से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बनने वाले युवाओं को ऐसे अपराधियों से दूर रखने सोशल मीडिया साइट पर निगरानी रखने और भटके युवाओं को सही दिशा दिखाने के लिए किया गया है।

गैंगस्टर खुद को बताते हैं रॉबिन हुड

गैंगस्टर खुद को बताते हैं रॉबिन हुड

एडीजी पुलिस (क्राइम) डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि छोटे-बड़े गैंगस्टर सोशल मीडिया पर खुद को रोबिन्हुड बताते हुए फोटो वीडियो शेयर करते हैं। युवा इस छवि से प्रभावित होकर उनके फॉलोअर्स बन जाते हैं और जुर्म की ओर अग्रसर हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+