Pilot Rajveer Singh Jaipur: चंद्रवीर ने घड़ी-अंगूठी से की छोटे भाई पायलट राजवीर सिंह की पहचान, DNA जांच भी हुई
Pilot Rajveer Singh Jaipur Rajasthan: उत्तराखंड के केदारनाथ स्थित गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले जयपुर के शास्त्री नगर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान को मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई। पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो आखिरी दर्शन के लिए पूरा जयपुर उमड़ पड़ा। हर आंख नम नजर आई।
बड़े भाई चंद्रवीर सिंह चौहान ने सोमवार को राजवीर के शव की पहचान की, जो रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में रखा गया था। पहचान के लिए चंद्रवीर ने उनके हाथ में बंधी वॉच और अंगूठी को देखते ही कहा - यह मेरे भाई राजवीर ही हैं। हालांकि, शत-प्रतिशत पुष्टि के लिए पुलिस ने चंद्रवीर का DNA सैंपल भी लिया है।

यह भी पढ़ें- एयर इंडिया हादसे के बाद इन 2 पायलट व 10 क्रू मेंबर को मरा समझ लिया गया, ये निकले ज़िंदा, RIP वीडियो वायरल
राजवीर के निधन की सूचना मिलते ही सेना के उनके कई पूर्व सहयोगी भी रुद्रप्रयाग पहुंच गए। चंद्रवीर ने बताया कि राजवीर उस मिशन में सबसे आगे उड़ रहे थे। लौटते वक्त वे लगभग 9 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे थे और मौसम बेहद खराब था। उनके अनुभव को देखते हुए ही उन्हें टीम का नेतृत्व सौंपा गया था।
राजवीर ने ही दूसरे हेलीकॉप्टर के पायलट को मौसम को लेकर चेतावनी दी थी। दुख की इस घड़ी में घर का माहौल बेहद गमगीन है। उनकी पत्नी दीपिका, माता-पिता और अन्य परिजन सदमे में हैं। पिता ने कहा, "हमारे परिवार पर वज्र गिरा है, हम टूट चुके हैं।"
लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे राजवीर सिंह
राजवीर सिंह चौहान सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे और करीब 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। उनकी पत्नी दीपिका भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी और चार महीने पहले ही जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था।
Kedarnath Helicopter Crash Incident: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में इनकी गई जान
- पायलट राजवीर सिंह चौहान - जयपुर, राजस्थान
- विक्रम सिंह रावत - ऊखीमठ, उत्तराखंड
- विनोद देवी - उत्तर प्रदेश
- तृष्टि सिंह - उत्तर प्रदेश
- राजकुमार सुरेश - गुजरात
- श्रद्धा राजकुमार जायसवाल - महाराष्ट्र
- काशी - महाराष्ट्र












Click it and Unblock the Notifications