Jaipur News: बाइक की टक्कर के बाद हुआ विवाद, लोगों ने युवक को पीट-पीटकर कर मार डाला

जयपुर सुभाष चौक पुलिस थाना इलाके में बाइक की टक्‍कर के बाद दो पक्षों में तनाव हो गया। भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी।

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में बाइक टकराने को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई, जो इतनी बढ़ी कि एक पक्ष में युवक की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद शनिवार सुबह इलाके में तनाव का सा माहौल रहा। मौके पर भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात करन पड़ा।

jaipur news

जयपुर के सुभाष चौका एसएचओ सुरेश सिंह खटीक ने बताया कि जयपुर में फूटा खुर्रा रामगंज निवासी 18 वर्षीय इकबाल मजीज शुक्रवार रात साढ़े दस बजे जयसिंहपुरा खोर से घर जा रहा था। रास्‍ते में गंगापोल में राहुलजी का बाजार में इकबाल की मोटरसाइकिल दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और फिर दोनों ने अपने-अपने पक्ष के लोगों को बुलाने के लिए कॉल करने लगे

तब वहां मौजूद एक बुजुर्ग ने दोनों को एक-दूसरे से गाली-गलौज करने से टोका तो इकबाल की वहां खड़े लोगों से कहासुनी हो गई। वह लोगों को गालियां देने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मौका पाकर दूसर बाइक सवार युवक वहां से भाग गया।

मारपीट में इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इकबाल को गंभीर हालत में एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाने के साथ इकबाल की बाइक को थाने में खड़ा करवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर देर रात दबिश दी। इकबाल की हत्या में शामिल 2-3 संदिग्धों को पुलिस ने राउंडअप किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+