राजस्थान में नियमित होंगे एक लाख 10 हजार संविदाकर्मी, CM अशोक गहलोत ने दिया दिवाली का तोहफा
Rajasthan Contractual Hiring to Civil Post Rules 2022 : राजस्थान के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने दिवाली 2022 के मौके पर संविदाकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान में एक लाख दस हजार संविदाकर्मियों को अब नियमित किया जाएगा। राजस्थान सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

राजस्थान संविदाकर्मियों के नियमित होने का रास्ता खुला
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिवाली से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को ट्वीट कर लिखा कि जो कहा व किया। दीपावली का उपहार। संविदाकर्मियों के नियमित होने का रास्ता खुला। प्रदेश में एक लाख 10 हजार संविदाकर्मी नियमित होने जा रहे हैं। राजस्थान बजट 2021-2022 में संविदाकर्मियों का विभागवार कैडर बनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2022-23 बजट में मानदेय में 20 प्रतिशत का इजाफा भी। प्रदेश में पहली बार राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 लागू होगा।

राजस्थान में संविदाकर्मियों की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता
राजस्थान में संविदाकर्मियों की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जा रही है। आरक्षण नियमों का भी पूर्ण पालन। संविदाकर्मी का पांच साल तक काम करने पर, पदों के नियमित होने पर स्थायीकरण। पद को स्थायी पद के समकक्ष माना जाकर उसी आधार पर संविदाकर्मियों के लिए मानदेय का निर्धारण होगा। स्पेशल पे प्रोटेक्शन का भी प्रावधान है। संविदाकर्मियों को नियमित होने पर ओल्ड पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा।

राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ' सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली लाए। हमारी सरकार ने जनता से जो वादे किए उन्हें जनघोषणा पत्र से नीतिगत दस्तावेज में अंगीकृत करते हुए उसके एक महत्वपूर्ण अंग - विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों को राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत नियमों के दायरे में लाकर नियमित किए जाने का ऐतिहासिक फैसला किया है। मानवीय दृष्टिकोण के परिपेक्ष्य में लिए इस फैसल से प्रदेश के करीब एक लाख दस हजार संविदाकर्मियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस निर्णय से लाभांवित होने वाले समस्त संविदाकर्मियों को मैं बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications