हनुमान बेनीवाल ने नरेगा मजदूर को बनाया प्रधान, मिलिए चामू की पहली महिला प्रधान RLP की गुड्डी से

जयपुर, 7 ​सितम्बर। राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2021 सम्पन्न हो गए हैं। इनमें कई जगह चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। राजधानी जयपुर में तो सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। जयपुर में कांग्रेस के पास बहुमत था, लेकिन रमा को जिला प्रमुख बनाने में बाजी भाजपा ने मारी है।

गुड्डी मेघवाल, प्रधान, चामू जोधपुर

गुड्डी मेघवाल, प्रधान, चामू जोधपुर

वहीं, जोधपुर जिले में हनुमान बेनीवाल वाली पार्टी आरएलपी ने तो मनरेगा मजदूर को प्रधान बना दिया है। साथ ही आरएलपी की गुड्डी मेघवाल को जोधपुर जिले की चामू पंचायत समिति की पहली महिला बनने का गौरव हासिल हुआ है। चामू में आरएलपी प्रत्याशी गुड्डी मेघवाल प्रधान चुनी गई हैं। प्रधान बनने से पहले गुड्डी मेघवाल मनरेगा श्रमिक थीं।

 आरएलपी ने दो जगह बनाया बोर्ड

आरएलपी ने दो जगह बनाया बोर्ड

बता दें कि राजस्थान के छह जिलों की 78 पंचायत समितियों में 49 पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बना है और प्रधानी भी कांग्रेस के हाथ लगी है जबकि भाजपा 25 जगह बोर्ड बनाने में सफल रही है। जोधपुर जिले में दो पंचायत समितियों बावड़ी और चामू में बोर्ड बना है।

 रमा देवी, जिला प्रमुख जयपुर

रमा देवी, जिला प्रमुख जयपुर

इधर, राजधानी जयपुर में रमा देवी ने सुबह 9 बजे कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की। 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। शाम चार बजे जिला प्रमुख बनकर सबको चौंका दिया और फिर भाजपा कार्यालय पहुंच गई। जयपुर में भाजपा के पक्ष में 26 व कांग्रेस के पक्ष में 25 वोट पड़े।

लीला मदेरणा, जिला प्रमुख जोधपुर

लीला मदेरणा, जिला प्रमुख जोधपुर

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे परसराम मदेरणा की पुत्रवधू लीला मदेरणा जोधपुर ​की जिला प्रमुख बनी हैं। कांग्रेस के बीच भारी खींचतान के बावजूद लीला ने 21 वोट हासिल किए हैं। भाजपा की चंपा देवी को महज 16 वोट मिले।

 जगह सिंह, जिला प्रमुख, भरतपुर

जगह सिंह, जिला प्रमुख, भरतपुर

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह भरतपुर के जिला प्रमुख बने हैं। भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह को 28 वोट मिले जबकि भाजपा के 17 सदस्य जीत पाए थे। कांग्रेस और निर्दलीय को मिलाकर 11 वोट जुटाए गए। यहां पर कुल 37 सदस्य हैं। इनमें से 14 कांग्रेस के पास हैं।

हीरालाल सैनी, जिला प्रमुख दौसा

हीरालाल सैनी, जिला प्रमुख दौसा

भाजपा की नीलम गुर्जर को हराकर कांग्रेस के हीरालाल सैनी दौसा के जिला प्रमुख बने हैं। हीरालाल को 16 और नीलम को 13 वोट प्राप्त हुए हैं। दौसा जिला परिषद में 29 सदस्य हैं। जिला प्रमुख बनने के लिए 15 वोट चाहिए थे। कांग्रेस के 17 सदस्य जीते थे।

 अर्जुन पुरोहित, जिला प्रमुख, सिरोही

अर्जुन पुरोहित, जिला प्रमुख, सिरोही

सिरोही में भाजपा का जिला प्रमुख बना है। भाजपा के अर्जुन पुरोहित ने जीत हासिल की है। इसमें 21 में से 17 सदस्यों ने भाजपा को वोट दिया। कांग्रेस के हरीश चौधरी को केवल चार वोट मिले हैं। यहां कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई।

सुदामा देवी, जिला प्रमुख, सवाई माधोपुर

सुदामा देवी, जिला प्रमुख, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर की जिला प्रमुख बनने का गौरव सुदामा देवी मीणा को हासिल हुआ है। कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित सुदामा देवी ने 17 वोट हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी बीना मीणा को आठ वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+