राजस्थान संकट : कांग्रेस में अब 'गद्दार' वाले बयान पर 'गदर', पायलट गुट बोला- 'ये तो वक्त बताएगा'

जयपुर, 16 जून। राजस्थान में चल रहा सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुट की खामोश बगावत के बाद अब बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आए 6 विधायक खुलकर पायलट खेमे के खिलाफ हो गए हैं। बीएसपी से कांग्रेस में आए विधायक संदीप यादव के पायलट समर्थक विधायकों को गद्दार तक कह डाला है। अब इस पर बवाल हो गया है।

संदीप यादव ने नकली भी कहा

संदीप यादव ने नकली भी कहा

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए विधायक संदीप यादव ने कहा था कि जिन लोगों ने कांग्रेस से गद्दारी की वो अब मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए हाई कमान पर दबाव बना रहे हैं। बीएसपी से कांग्रेस में आये इन विधायकों ने पायलट समर्थकों का ना सिर्फ गद्दार बताया बल्कि नकली भी बता दिया। विधायक जोगिंदर अवाना ने कहा था कि अब वक्त आ गया है कि ये पहचाना जाये कि कौन असली है और कौन नकली है। किसकी वजह से सरकार पर संकट आया और किसने संकट के समय सरकार का साथ दिया।

 पायलट गुट के विधायकों का पलटवार

पायलट गुट के विधायकों का पलटवार

बीएसपी से कांग्रेस में आने वाले विधायकों के पायलट गुट को गद्दार और नकली बताने के बाद पायलट समर्थक विधायकों ने भी पलटवार किया। पायलट समर्थक विधायक मुकेश भाकर ने संदीप यादव और साथी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने तीन साल में तीन-तीन पार्टियां बदलीं वो आज कांग्रेस के लिए लाठियां खाने वालों को गद्दार कह रहे हैं।

 राजेंद्र गुढ़ा समेत छह विधायक खुलकर सामने आ गए

राजेंद्र गुढ़ा समेत छह विधायक खुलकर सामने आ गए

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके कैंप की तरफ से मंत्रिमंडल विस्तार की देरी पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। पायलट गुट की कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने की इस रणनीति की काट के लिए अब बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजेंद्र गुढ़ा समेत छह विधायक खुलकर सामने आ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+