Sikar Accident Video : नववर्ष पर गणेश मंदिर आया Jaipur का परिवार हादसे का शिकार, 9 की मौत

Accident on Palsana-khandela Road in Sikar District : सीकर जिले के पलसाना इलाके में नए साल के पहले दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें जयपुर जिले के 9 लोगों की मौत की खबर है। हादसे का शिकार हुए लोग सामोद के रहने वाले थे।

nine died in sikar accident

Nine Died in Sikar Accident : राजस्‍थान के सीकर जिले के खंडेला पुलिस थाना इलाके में पलसाना रोड स्थित माजी साहब की ढाणी के पास रविवार शाम करीब चार बजे को सड़क हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है। दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।

घायलों को सीकर के एसके अस्‍पताल में भी रैफर करना पड़ा है। हादसे के बाद मौके पर जाम पर लग गया। सूचना पाकर पहुंची खंडेला व रानोली थाना पुलिस में जाम खुलवाया और शवों को खंडेला व पलसाना के सरकारी अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

palsana accident

Recommended Video

    Jaipur में 'ठाकुरजी' की दुल्हन बनी पूजा, भगवान से शादी का क्यों लिया फैसला | वनइंडिया हिंदी *News

    जानकारी के अनुसार जयपुर जिले के चौमू इलाके सामोद का परिवार नए साल 2023 के मौके पर पिकअप में सवार होकर सीकर जिले में खंडेला स्थित गणेशधाम दर्शन करने आए था। रास्‍ते में सवारियों से भरी पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी और फिर पलसाना की तरफ जा रही बोरवेल मशीन में जा घुसी।

    sikar accident

    सीकर एक्‍सीडेंट के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। फिर पिकअप सामने से आ रही बोरवेल मशीन में जा घुसी। दुर्घटना के बाद मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को पलसाना चिकित्सालय पहुंचाया।

    sikar accident

    पलसाना के सरकारी अस्‍पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो दर्जन घायलों को सीकर के श्री कल्‍याण अस्‍पताल में रैफर कर दिया। दुर्घटना में मृतक 6 लोगों के शवों को पलसाना व दो शवों को खंडेला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

    सीकर एक्‍सीडेंट में मरने वाले

    बताया जा रहा है कि पिकपट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दोनों युवक रानोली इलाके के रहने वाले थे जबकि पिकअप में सवार 6 लोग सामोद से थे। ये ही गणेशधाम के दर्शन करने के लिए आए थे। एक अन्‍य मरने वाले की शिनाख्‍त सामोद के रैगर परिवार के युवक के रूप में हुई है।

    राजस्‍थान में नए साल पर सीकर एक्‍सीडेंट के मृतकों की सूची

    1.अरविंद पुत्र प्रदीप उम्र 23 साल जाति रेगर निवासी सामोद
    2. पूनम पत्नी संजय उम्र 26 साल जाति खटीक निवासी सामोद
    3. गोलू पुत्र राकेश उम्र ढाई साल जाति खटीक निवासी सामोद
    4. अजय पुत्र कैलाश उम्र 20 साल जाति खटीक निवासी सामोद
    5. रेखा पुत्री कैलाश उम्र 23 साल जाति खटीक निवासी सामोद
    6. विजय पुत्र कैलाश उम्र 27 साल जाति खटीक निवासी सामोद
    7. बीरबल पुत्र लक्ष्मण उम्र 50 साल जाति गुर्जर निवासी सुंदरपुरा रानोली
    8. जानकी पत्नी बीरबल गुर्जर निवासी सुनादरपुरा रानोली सीकर
    9. इसकी अभी शिनाख्‍त नहीं हो पाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+