आतंकी साजिश रचने के दो आरोपियों को पकड़ा, जयपुर की एनआईए कोर्ट में हुई पेशी

एनआईए (NIA) ने आतंकवादी साजिश मामले में दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है. दोनों को जयपुर (jaipur news) एनआईए कोर्ट के सामने पेश किया गया. उनके आईएसआईएस संबंधों की जांच जारी है

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश रचने के दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनकी शिनाख्‍त रतलाम निवासी मोहम्मद यूनुस साकी और इमरान खान उर्फ यूसुफ के रूप में हुई है। दोनों को जयपुर स्थित एनआईए अदालत पेश किया गया।

NIA Arrest from Jaipur

जानकारी के अनुसार मोहम्मद यूनुस साकी और इमरान खान पर आरोप है कि महाराष्‍ट्र से पकड़े जाने से पहले ये दोनों आईएसआईएस विचारधारा को फैलाने में लगे हुए थे। एनआईए को अपनी जांच में पत चला था कि दोनों आरोपी राजस्‍थान और भारत में कई जगहों पर आतंकी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसी मकसद से आईईडी बनाने के लिए इन्‍होंने विस्‍फोटक सामग्री खरीदी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में राजस्‍थान के चित्तौड़गढ़ से विस्फोटक और आईईडी सामग्री की जब्त की गई थी। तब से राजस्‍थान पुलिस इनके सरगना सहित दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। दोनों को IED निर्माण में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त था और वे मास्टरमाइंड इमरान खान के पोल्ट्री फार्म में अपने सह-आरोपियों को ऐसे उपकरण बनाने का प्रशिक्षण देने में भी शामिल थे।

एनआईए को उम्‍मीद है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों से कई खुलासे हो सकते हैं। इनकी गिरफ्तारी से एनआईए को मामले में गायब लिंक स्थापित करने और देश में आईएसआईएस के सक्रिय सदस्यों और स्लीपर मॉड्यूल के साथ संगठन के संबंधों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+