Rajasthan में गहलोत सरकार की योजनाओं की देशभर में चर्चा, सीएम गहलोत ने दी विकास कार्यों की सौगात

राजस्थान में गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की देशभर में चर्चा है। सरकार अपनी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जनसभाएं आयोजित कर रही है। सीएम गहलोत ने कालवाड़ में कई विकास कार्यों की सौगात दी हैं।

Rajasthan में प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ देने और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा 3 दिन के लिए जनसभाएं आयोजित की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर के कालवाड़ क्षेत्र के कंवर का बास पहुंचे। यहां गहलोत ने 68.15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना के मूल में वंचित वर्गों का उत्थान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा है। राज्य सरकार प्रत्येक प्रदेशवासी को पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अब आने वाला बजट युवाओं और विद्यार्थियों को समर्पित होगा।

Ashok Gehlot

लाभार्थी किसानों को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि विभाग द्वारा अनुदानित ट्रैक्टरों की चाबी लाभार्थी किसानों को सौंपी। इसके साथ ही राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत लाभार्थियों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि के चैक भी सौंपे।

Ashok Gehlot

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बही विकास की गंगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झोटवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को जोबनेर में उपखंड अधिकारी कार्यालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, सहायक निदेशक कृषि कार्यालय, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, विकास अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, पशु विज्ञान केंद्र, जोबनेर से महला सड़क एवं जोबनेर से रेनवाल सड़क को जोड़ने के लिए बाईपास, ग्राम कलख मैं खेल मैदान, ग्राम भैंसवा में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण, कंवर का बास पशु चिकित्सालय भवन, लालपुरा और हाथोज में पंप हाउस, कालवाड में पुस्तकालय भवन निर्माण, तहसील कार्यालय, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, झोटवाड़ा के उपनिदेशक एवं ब्लॉक वेटरनरी हैल्थ कार्यालय में क्रमोन्नत सहित कई कार्यों का लोकार्पण किया। वही जोबनेर में फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, सारंग का बास से कालवाड़ सड़क तक सड़क निर्माण, धानक्या सीएचसी और जीएसएस गोदाम, फतेहपुरा का शिलान्यास किया गया।

Ashok Gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+