Rajasthan: MLA बालमुकुंद आचार्य बोले-'मुगलों की वजह से रात में शादी के फेरे होने लगे'

Balmukund Acharya MLA BJP: राजस्‍थान की राजधनी जयपुर की हवामहल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विधायक बनते ही मीट की दुकानों को लेकर चर्चा में आए और अब शादी में रात को सात फेरों की वजह से।

हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि भारत में मुगलों की वजह से शादी में फेरों की रस्‍म रात में होने लगी जबकि पहले दिन में होती है। इन मुगलों के नाम पर सड़क और शहर नहीं होने चाहिए।

Balmukund Acharya MLA BJP

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि भारत में पहले लोग सूर्य को साक्षी मानकर शादी के फेरे हुआ करते थे, लेकिन जबसे भारत में मुगलों ने आक्रमण किया, उसके बाद से दिन में शादी व सात फेरे की रस्म होना बंद हो गई, क्योंकि तब मुगल बहन-बेटियों को उठाकर ले जाते थे। इसलिए रात में फेरे की रस्म शुरू हुई।

बता दें कि राजस्‍थान में इन दिनों मुगलों बादशाहों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। स्‍कूलों के सिलेबस में मूगलों के बारे में नहीं पढ़ाए जाने की बात हो रही है। राजस्थान शिक्षामंत्री मदन दिलावर के बयान का समर्थन बालमुकुंद आचार्य ने भी किया।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि मुगल विदेशी आतंकी थे। उन्होंने भारत में लूट और हिंसा की वारदातें की थीं, ऐसे में इनको महान बताना सरासर गलत है। इन लोगों की तो चर्चा तक नहीं होनी चाहिए। सिलेबस में इनको पढ़ाना तो बहुत दूर की बात है।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि अकबर नहीं बल्कि महाराणा प्रताप और शिवाजी महान हैं, जिन्होंने मातृभूमि को बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है।

हमारे देश में कोई बाबर तो कोई अकबर को महान बता देता है, लेकिन इतिहास को देखते हैं तो पता चलता है कि इन्होंने भारत को लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया। इसलिए विदेशी आक्रांताओं को स्कूलों के सिलेबस से हटा देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+