Shaheed Ashutosh Sharma : आतंकियों से शेर की तरह लड़े थे कर्नल , भाई व पत्नी ने दी चिता को मु​खाग्नि, बेटी भी पहुंची मोक्षधाम

जयपुर। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा को जयपुर में मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई। जयपुर में अजमेर रोड स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 सीएम अशोक गहलोत ने भी दी श्रद्धांजलि

सीएम अशोक गहलोत ने भी दी श्रद्धांजलि

भारतीय सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कमांडिंग अफसर कर्नल आशुतोष शर्मा को उनके भाई पीयूष व पत्नी पल्लवी ने चिता को मुखाग्नि दी। शहीद आशुतोष शर्मा की बेटी तमन्ना भी मोक्षधाम पहुंची। इससे पहले मंगलवार सुबह आर्मी कैंपस स्थित 61 कैवेलरी के ग्राउंड में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनको श्रद्धांजलि देकर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान सेना के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

 मां ने भी चढ़ाया पुष्पचक्र

मां ने भी चढ़ाया पुष्पचक्र

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे पार्थिव देह को 61 कैवलरी के पोलो ग्राउंड में लाया गया। सबसे पहले मां और भाई ने पुष्पचक्र चढ़ाया। जिसके बाद सेना के 10 बड़े अफसरों ने श्रद्धांजलि दी। फिर एडीजे हेमंत प्रियदर्शी, पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव, कलेक्टर जोगाराम, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया ने पुष्प चढ़ाए। जिसके बाद शव मोक्षधाम के लिए रवाना किया गया।

 भाई ने मां के पैर छुए फिर दी मुखाग्नि

भाई ने मां के पैर छुए फिर दी मुखाग्नि

शव के साथ शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा की पत्नी और बेटी भी मोक्षधाम पहुंची। इस दौरान अंतिम संस्कार से पहले तिरंगा शहीद की पत्नी को दिया तो वे भावुक हो गईं। वहीं अंतिम यात्रा में आर्मी बैंड भी मौजूद रहा। अंतिम संस्कार से पहले भाई पीयूष ने अपनी मां के पैर छुए और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इसके बाद जब कर्नल आशुतोष के शव को चिता पर रखा गया, तब भाई पीयूष भी रो पड़े। मुखाग्नि देने से पहले आर्मी ऑफिसर्स ने जय घोष करवाया। इसके पश्चात मुखाग्नि दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+