महाराष्ट के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस राजस्थान दौरे पर, उदयपुर में ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में हुए शामिल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राजस्थान दौरे पर रहे। इस दौरान फडणवीस ने जैसलमेर जिले में स्थित लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर माथा टेका। फडणवीस ने बाबा की समाधि पर मखमली चादर व प्रसाद चढ़ाया। बाबा रामदेव समाधि समिति के व्यवस्थापक व पुजारी कमल छंगानी द्वारा उनसे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई गई। इससे पूर्व रामदेवरा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर फडणवीस का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाबा रामदेव समाधि समिति के पदाधिकारियों की तरफ से कचहरी परिसर में माला, साफा एवं शॉल पहनाकर फडणवीस का स्वागत किया गया।

devendra fadanvis

उदयपुर में ऊर्जा मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्र सरकार द्वारा उदयपुर में आयोजित ऊर्जा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए राजस्थान आए थे। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने रामदेवरा जाकर बाबा रामदेव के दर्शन भी किए। फडणवीस के राजस्थान प्रवास के दौरान भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका अलग-अलग जगह स्वागत किया।

devendra fadanvis

चौमूं में विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद देर रात चौमू पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक रामलाल शर्मा ने दुपट्टा ओढ़ाकर फडणवीस का सम्मान किया। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि 2023 के चुनाव में राजस्थान में कमल का फूल खिलेगा और डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं।

devendra fadanvis

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+