Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में मतदान के बीच सचिन पायलट का बड़ा दावा, जानिए क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 12 सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश में सुबह 11 तक 22.59 फीसदी मतदान हो गया है। अब तक सबसे ज्यादा मतदान श्रीगंगानगर में 22.70 फीसदी हुआ है।
गर्मी का मौसम होने की वजह से लोगों ने सुबह जल्दी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। राजस्थान में मतदान के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में बदलाव का माहौल है और जो मैं देख रहा हूं। उसके आधार पर मुझे लगता है कि कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से काफी बेहतर होगा।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मौका मिलेगा। 4 जून को बहुमत इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा। बीजेपी के 400 पार के दावे पर उन्होंने कहा कि 200, 300, 500 सीटों को पार करने की गारंटी देने का कोई मतलब नहीं है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि राजस्थान में हमें बीजेपी से ज्यादा सीटें मिलेगी और इंडिया गठबंधन 272 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगा। हमारे देश के मतदाता बुद्धिमान है और जिन जगहों पर बीजेपी सीधे तौर पर हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रही है। वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट बेहतर होगा।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में बदलाव का माहौल है। जिस तरह का फीडबैक हमें मिल रहा है। उससे लगता है कि कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। जनता 10 साल की सरकार का मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मतदान कर रही है। देश का मतदाता बहुत समझदार है। जनता जुमलो और वादों में फंसने वाली नहीं है। उत्तर भारत और पश्चिम भारत में जहां भाजपा और कांग्रेस का आमने-सामने मुकाबला है। वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में जनता ने बीजेपी पर दो बार भरोसा किया। राजस्थान में 25 सीटें जीतने के बावजूद भी केंद्र सरकार प्रदेश को कोई खास सौगात नहीं दे पाई है। भाजपा के सांसदों से लोग खुश नहीं है। हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में हम भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन को आसानी से 272 का आंकड़ा मिलेगा। अलग-अलग राज्यों में जो समीकरण बने हैं। जो नेगेटिव स्थापित हुआ है। 2004 में इंडिया शाइनिंग के बाद जिस तरह यूपीए की सरकार बनी थी। ठीक उसी तरह इस बार हम सरकार बनाएंगे।
#WATCH Jaipur, Rajasthan: Congress leader Sachin Pilot says, "There is an atmosphere of change in the entire country and state and based on what I am seeing, I think that the performance of Congress will be much better than before and INDIA alliance will get a majority on June… pic.twitter.com/pvAhLD27O8
— ANI (@ANI) April 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications