Video : जयपुर के आमेर में वॉच टावर पर 2 बार गिरी आकाशीय बिजली, 11 लोगों की मौत, मिलेगा मुआवजा

जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आकाशीय बिजली से बड़ा हुआ है। रविवार देर शाम को ​आमेर महल के सामने बने वॉच टावर पर दो बार बिजली गिरी है, जिसके कारण वहां घूमने आए 11 लोगों की मौत हो गई। सीएम अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है।

Recommended Video

    Video : जयपुर के आमेर में वॉच टावर पर 2 बार गिरी आकाशीय बिजली, 11 लोगों की मौत
    आमेर पहुंची बचाव टीम

    आमेर पहुंची बचाव टीम

    जानकारी के अनुसार आमेर महल के सामने बने वॉच टॉवर पर रविवार की देर शाम करीब दो दर्जन से अधिक लोग वॉच टॉवर पर चढ कर सेल्फी ले रहे ​थे। उसी दौरान बिजली गिरी और पहाड़ी से पत्थर गिरे। इनकी चपेट में आने से 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में डेढ दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस, पुलिस,अग्निशमन और स्थानीय लोग राहत और बचाव का कार्य किया। उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में पहुंचाया गया।

     घायलों की हालत गंभीर

    घायलों की हालत गंभीर

    अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर जयपुर शहर राहुल प्रकाश ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई और डेढ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    आकाशीय बिजली दुखांतिका जयपुर, सीएम ने जताया दुख

    राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमेर महल वॉच टावर आकाशीय बिजली दुखांतिका मारे गए लोगों के परिजनों को आपदा प्रबन्धन विभाग से 4 लाख रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपए देनी की घोषणा की है। सभी घायलों को भी नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

     जयपुर में बिजली गिरने से इनकी मौत

    जयपुर में बिजली गिरने से इनकी मौत

    जयपुर में आकाशीय बिजली गिरने से जीशान्त पुत्र ईसाक, शोयब पुत्र मो. समीम, मो. शा​किब पुत्र मो. सगौर, नाजिम पुत्र अब्दुल, शिवानी, आरीफ पुत्र बाबुदीन, राजादास पुत्र निखिल दास, वैभव जाखड पुत्र महेश जाखड, अभिनीष सिंह पुत्र बलदेव सिंह, अमित शर्मा पुत्र गुरूवर्धन, अमन मीणा पुत्र भोलू राम की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+