Video: किरोड़ी लाल मीणा ने ढूंढा 'काला धन', 500 करोड़ कैश व 50 KG सोना के लिए जयपुर में धरना

BJP candidate Kirori Lal Meena Black Money: राज्‍यसभा सांसद व सवाई माधोपुर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर के गणपति प्‍लाजा के लॉकर में 500 करोड़ कैश व 50 किलो सोना पड़ा होने का दावा किया है।

Kirori Lal Meena kala Dhan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना की तैयारियों के बीच राज्‍यसभा सांसद व सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्‍याशी किरोड़ी लाल मीणा ने कालाधन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

राजस्‍थान के दिग्‍गज नेता 'बाबा' किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार दोपहर को जयपुर के गणपति प्‍लाजा पहुंचे और वहां के लॉकर में 500 करोड़ रुपए कैश व 50 किलो सोना पड़ा होने का दावा करते हुए धरने पर बैठ गए।

Kirori Lal Meena

किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉम एक्‍स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि 'जयपुर के गणपति प्लाजा के एक लॉकर के बाहर धरने पर बैठा हूं। इसमें 500 करोड़ रुपये और 50 किलो सोना है। जब तक एसीबी या कोई जाँच एजेंसी यहां नहीं आएगी तब तक यही धरने पर बैठा रहूंगा।'

गणपति प्‍लाजा के लॉकर के बाहर किरोड़ी लाल मीणा के धरने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां के सभी 100 लॉकर के मुख्‍य दरवाजे को सील कर दिया। इसके बाद किरोड़ी लाल मीणा ने धरना समाप्‍त कर दिया।

धरने के बाद से गणपति प्‍लाजा के सभी लॉकर पुलिस पहरे में हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया था कि जिस लॉकर में करोड़ों का कैश व 50 किलो सोना पड़ा है, वो डीओआईटी के जनरल मैनेजर सीपी सिंह का है।

बताया जा रहा है कि गणपति प्‍लाजा के 100 लॉकरों में से 50 तो ऑपरेट ही नहीं हो रहे हैं। ऑपरेट हो रहे 50 लॉकरों में कई बड़े अधिकारियों का करोड़ों का कैश व करोड़ों का सोना रखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+