राजस्थान : जिस सूर्यगढ़ होटल में गहलोत गुट के विधायक ठहरे, उसे बम से उड़ाने की धमकी
जैसलमेर। राजस्थान में चल रहा राजनीतिक संकट 31 दिन बाद अब खत्म होने को है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के विधायक होटलों में बंद हैं। इस बीच जैसलमेर के जिस सूर्यगढ़ होटल में गहलोत गुट के विधायक ठहरे हैं, वहां से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।

खबर है कि सूर्यगढ़ होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमरी भरा फोन कॉल आने के बाद होटल प्रशासन के साथ-साथ आलाधिकारियों के भी होश उड़ गए। राजस्थान पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल के लैंड लाइन पर यह धमकी भरा फोन कॉल सोमवार शाम को आया था। धमकी देने वाले आरोपी युवक को कोटा से गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम हड़वंतराम बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मजाक में ही यह फोन लगा दिया था।
बता दें कि पहले गहलोत खेमे के सभी विधायक जयपुर के एक होटल में ही ठहरे हुए थे, लेकिन 31 जुलाई को अपने सभी विधायकों को जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में शिफ्ट कर दिया। तब से सभी विधायक इसी होटल में ठहरे हुए हैं। 14 अगस्त को प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा सत्र तक विधायकों को इसी होटल में रुकने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications