IAS Tina Dabi की फोटो व्हाट्सएप DP में लगाकर लोगों को ऐसे मैसेज भेज रहा था डूंगरपुर का युवक
IAS Tina Dabi की फोटो व्हाट्सएप डीपी में लगाकर लोगों को ऐसे मैसेज भेज रहा था डूंगरपुर का युवक
जैसलमेर, 9 अगस्त। राजस्थान में अफसरों और नेताओं के नाम सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों राजस्थान कैडर के आईपीएस दिनेश एमएन की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश करने के बाद ऐसा ही मामला आईएएस टीना डाबी के साथ हुआ है।
Recommended Video

आरोपी डूंगरपुर का रहने वाला
जैसलमेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी की फोटो व्हाट्सएप डीपी में लगाकर ठगने का प्रयास करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी डूंगरपुर का रहने वाला है। जैसलमेर पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी के नंबर ट्रेस कर उसे पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, आईएएस टीना डाबी ने भी लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी मैसेज से सावधान रहें। उनके पास केवल एक ही आधिकारिक मोबाइल नंबर है।

एमेजॉन गिफ्ट कार्ड मांगने का मैसेज भेज रहा था
हुआ यूं कि आरोपी युवक व्हाट्सएप डीपी में आईएएस टीना डाबी की तस्वीर लगाकर लोगों को एमेजॉन गिफ्ट कार्ड मांगने का मैसेज भेज रहा था। ऐसा ही मैसेज आरोपी ने अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की सचिव (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) सुनीता चौधरी को भेजा। मैसेज देखकर सुनीता चौधरी चौंक गई और सोचा कि आईएएस टीना डाबी को ये सब करने की क्या जरूरत पड़ गई?

आईएएस टीना डाबी भी चौंक गईं
अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की सचिव सुनीता चौधरी ने पूरे मामले की पुष्टि के लिए खुद आईएएस टीना डाबी को ही फोन लगा दिया। इस बारे में सुनकर आईएएस टीना डाबी भी चौंक गईं। उन्होंने अपने नाम से ठगी के प्रयास की जानकारी मिलते ही जैसलमेर एसपी को मामले की जानकारी दी।

पुष्टि करने के लिए टीना डाबी को फोन किया
मीडिया से बातचीत में सुनीता चौधरी ने बताया कि वे एमेजॉन यूज नहीं करती। फिर भी पुष्टि करने के लिए टीना डाबी को फोन किया, जो इस घटना के बारे में सुनकर चौंक गई थी। अपने नाम से ठगी के प्रयास की जानकारी मिलते ही जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी ने तुरंत एसपी को मामले की जानकारी दी। जैसलमेर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications