जयपुर की मेयर सौम्या 6 साल तक नहीं लड़ सकेंगी चुनाव, मेयर पद से बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

जयपुर, 27 सितंबर। राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच गहलोत सरकार ने जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर को बर्खास्त कर दिया है। सौम्या गुर्जर को 6 साल तक चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने गहलोत सरकार को 2 दिन पहले ही कार्रवाई करने के लिए हरी झंडी दी थी। सौम्या गुर्जर पर निगमायुक्त यज्ञ मित्र देव के साथ मारपीट करने का भी आरोप था।

soumya gurjar

नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

सौम्या गुर्जर को बर्खास्त करने के लिए नगरीय विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था। विभाग ने इस प्रस्ताव को तैयार करके नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के पास मंजूरी के लिए भिजवाया। मंत्री धारीवाल से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर सौम्या गुर्जर को बर्खास्त करते हुए 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया है।

soumya gurjar

आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकती है सौम्या गुर्जर

जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर सरकार के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकती है। गुर्जर के पास अब केवल हाई कोर्ट जाने का विकल्प बचा है। सौम्या गुर्जर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश जारी किए हैं। उसके तहत सौम्या गुर्जर जांच रिपोर्ट को हाई कोर्ट में चैलेंज कर सकती है। सौम्या गुर्जर के पास अब हाईकोर्ट का ही विकल्प बचा है।

soumya gurjar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+