जयपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Rajasthan Nagar Nigam Election : जयपुर, कोटा व जोधपुर नगर निगम के नतीजे घोषित, अब पार्षदों की बाड़ेबंदी

Google Oneindia News

जयपुर। राजस्थान नगर निगम चुनाव 2020 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जयपुर, कोटा व जोधपुर की छह नगर निगम के मतों की गणना मंगलवार को हुई, जिनमें सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा में कांटे का मुकाबला देखा गया।

Jaipur, Kota and Jodhpur Municipal Corporation election results declared in Rajasthan

बात करें राजधानी जयपुर की तो अब तक घोषित परिणाम के आधार पर जयपुर हैरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम में से एक पर कांग्रेस और दूसरे में भाजपा को बढ़त नजर आ रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में आधे में भाजपा आधे में कांग्रेस की जीत हुई है। यदि कोटा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो यहां पर 50-50 का फार्मूला देखने को मिल है। हालांकि कोटा उत्तर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। कोटा दक्षिण में भाजपा-कांग्रेस में बराबर की टक्कर रही है।

Jodhpur Nagar Nigam Election Result : आधा जोधपुर कांग्रेस का, आधा BJP का, जानिए पूरा परिणामJodhpur Nagar Nigam Election Result : आधा जोधपुर कांग्रेस का, आधा BJP का, जानिए पूरा परिणाम

राजस्थान में ​नगर निगम चुनाव 2020 के नतीजे आने के बाद पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस जयपुर के बाण रिसोर्ट्स या शकुन होटल में कांग्रेस पार्षदों को ठहराने की व्यवस्था में लगी हुई है।

ऐसे में कांग्रेस दोनों निगमों में अपना बोर्ड बनाने में पूरा दमखम लगा रही है। भाजपा भी अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही है। बता दें कि 10 नवंबर को सभी 6 नगर निगमों में मेयर का चुनाव होना है। अब देखना होगा इन दोनों दलों के दावे किस ओर कर करवट लेंगे।

Comments
English summary
Jaipur, Kota and Jodhpur Municipal Corporation election results declared in Rajasthan
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X