कोरोना हॉट स्पॉट जयपुर के रामगंज में जांच करने गए डॉक्टरों के साथ मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर का रामगंज इलाका कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बन चुका है। यहां पर 41 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। रामगंज ने भीलवाड़ा को भी पीछे छोड़ दिया। मध्य प्रदेश के इंदौर के बाद अब जयपुर के रामगंज में डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामगंज में कोरोना मरीजों की जांच करने गई चिकित्सकों की टीम के साथ 31 मार्च को मारपीट की गई। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया है।
डॉक्टर अनिल शर्मा ने रामगंज पुलिस थाना में रिपोर्ट दी कि कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए जाने पर उनकी टीम जगन्नाथ शाह के रास्ते में लोगों की जांच करने गई थी। तब रिजवान खान ने टीम का सहयोग करने की बजाय उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बुधवार को इंदौर के टाटपट्टी बाखल में कोरोना की जांच करने गई टीम पर एक वर्ग के लोगों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किया।
किस जिले में कितने पॉजिटिव
जयपुर-41
भीलवाड़ा-26
झुंझुनूं-9
जोधपुर-9
चूरू-8
अजमेर-5
टोंक-4
डूंगरपुर-3
अलवर-2
प्रतापगढ़-2
सीकर-1
पाली-1
भतरपुर-1
धौलपुर-1












Click it and Unblock the Notifications