Jaipur: फेसबुक पर 6 हजार फॉलोअर्स होने के कारण पति ने लव मैरिज के 2 साल बाद की पत्नी की हत्या

जयपुर। राजस्थान के जयपुर के आमेर पुलिस थाना इलाके में खून से सना महिला का शव मिलने के मामले में का पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति अयाज अहमद को गिरफ्तार किया है।

सड़क किनारे मिला था महिला का शव

सड़क किनारे मिला था महिला का शव

मामले का खुलासा करते हुए एडिश्नल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली हाइवे स्थित नई माता के मंदिर के पास सड़क किनारे महिला का खून से सना शव मिला था। महिला की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के इरादे से पत्थर से सिर को कुचला दिया गया था।

 जयसिंहपुरा की रहने वाली थी रेशमा

जयसिंहपुरा की रहने वाली थी रेशमा

शव की शिनाख्त जयसिंहपुरा खोर निवासी रेशमा मंगलानी के तौर पर हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने महिला के पति पर ही संदेह जाहिर किया। पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटाते हुए महिला के पति अयाज अहमद को गिरफ्तार किया।

 शादी के बाद से शुरू हो गया था विवाद

शादी के बाद से शुरू हो गया था विवाद

पुलिस की मानें तो आरोपी अयाज अहमद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने पहले उसने अपनी पत्नी को शराब पिलाई और फिर योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।

 पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रेशमा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती थी और उसके फोलोअर्स भी काफी संख्या में बढ़ रहे थे। ऐसे में आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य लोगों के होने का भी पता लगा रही है।

 फेसबुक पर थे छह हजार फोलोअर्स

फेसबुक पर थे छह हजार फोलोअर्स

रेशमा फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थी। फेसबुक पर उसके छह हजार से फोलोअर्स हो गए थे। पति से अनबन के चलते वह पिछले एक साल से उससे अलग रह रही थी। रेशमा के एक साल का बेटा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+