जयपुर: पड़ोसी से इश्क लड़ा रही युवती ने उसकी 5 साल की बेटी की हत्या कर बाथरूम के चेंबर में डाला शव

जयपुर: पड़ोसी से इश्क लड़ा रही युवती ने उसकी 5 साल की बेटी की हत्या कर बाथरूम के चेंबर डाला शव

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में चार दिन पुराने बक्सावाला इलाके के जाह्नवी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। मासूम की हत्या उसके पिता की प्रेमिका युवती ने की थी, जो उनकी पड़ोसन भी है। जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक गुप्ता ने बताया कि हत्या के इस मामले में बक्सावाला जेडीए कॉलोनी जी 82 निवासी जूली जयकिशन उर्फ एकता 20 और उसके भाई जॉन आशीष 19 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती के नाबालिग भाई को भी पकड़ा है।

म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज में चलाकर ली जान

म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज में चलाकर ली जान

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि 4 अप्रैल की शाम करीब 5:00 बजे एकता अपने घर पर जाह्नवी भी को ले गई। कमरे में म्यूजिक सिस्टम को तेज आवाज में चला दिया ताकि बालिका के चिल्लाने की आवाज बाहर लोगों को सुनाई ना दे सके। एकता ने अपने घर में जाह्नवी को जान से मारने की नीयत से लोहे के सरिया से सिर पर वार किया।

 बच्ची का शव बाथरूम के चेंबर डाला

बच्ची का शव बाथरूम के चेंबर डाला

फिर जाह्नवी का मुंह और नाक दबाए रखी। इससे जाह्नवी ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को जूट के बोरे में डालकर रसोई में ही रख दिया। कुछ देर बाद ही एकता ने अपने भाई जॉन की मदद से शव को छत पर ले गए और फ्लैट जी80 और जी81 के बीच बने गटर व बाथरूम के चेंबर वाले भाग में डाल दिया।

 जूली ने इसलिए की जाह्नवी की हत्या

जूली ने इसलिए की जाह्नवी की हत्या

पुलिस के अनुसार जाह्नवी के पिता संजय वर्मा से जूली का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय की पत्नी अनिता का जूली और पति संजय के बीच इस बात को लेकर अक्सर लड़ाई-झगड़ा और मारपीट भी हुई। इसके बाद भी जूली और संजय के बीच अवैध संबंध जारी रहे। अनिता लोगों के सामने जूली को भी ताने मारती थी। इस बात को लेकर वह अनिता को सबक सिखाना चाहती थी और उसकी बेटी की हत्या कर डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+