दैनिक भास्कर कार्यालय पर IT रेड : CM अशोक गहलोत बोले-'BJP को सच्चाई देखना पसंद नहीं'
जयपुर, 22 जुलाई। देश के दिग्गज मीडिया समूह दैनिक भास्कर व भारत समाचार न्यूज चैनल के कार्यालयों पर आयकर के छापे मारे गए हैं। खबर है कि दैनिक भास्कर समूह के मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात और दिल्ली कार्यालयों में आयकर की टीमों ने दबिश दी है।

दैनिक भास्कर के कर्मचारियों के मोबाइल जब्त
दैनिक भास्कर के कार्यालयों के अलावा कई कर्मचारियों के घरों पर आयकर के छापे पड़े हैं। छापे के दौरान आयकर की टीम ने भास्कर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए और किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। नाइट शिफ्ट के लोगों को भी दफ्तर में ही रोका गया है।

गंगा किनारे लाशों की खबर रही सुर्खियों में
इधर, दैनिक भास्कर के कार्यालयों पर आयकर के छापों को कोरोना महामारी के समय दमदार खबरों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भास्कर की गंगा किनारे लाशों से लेकर कोरोना से मौतों के आंकड़ों की रिपोर्टिंग सुर्खियों में रही थी।
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कही यह बात
मीडिया हाउस के कार्यालयों पर आईटी की रेड पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार न्यूज़ चैनल के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा मीडिया को दबाने का एक प्रयास है। मोदी सरकार अपनी रत्तीभर आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। यह भाजपा की फासीवादी मानसिकता है, जो लोकतंत्र में सच्चाई का आइना देखना भी पसंद नहीं करती है।'












Click it and Unblock the Notifications