राजस्थान के गृह राज्यमंत्री के 53 ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई, अशोक गहलोत के करीबी मंत्री हैं यादव
जयपुर, 7 सितम्बर। राजस्थान के जयपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। आयकर विभाग ने राजस्थान के गृहराज्य मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर छापेमारी की है। खबर है कि आयकर विभाग ने मंत्री के 53 ठिकानों पर आईटी की छापेमारी की है। इसमें जयपुर और उत्तराखंड के ठिकाने शामिल हैं। मंत्री राजेंद्र यादव राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। उनके जयपुर और उत्तराखंड ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
Recommended Video

देश के कई हिस्सों में चल रही कार्रवाई
देश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से ही आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम समेत 7 राज्य शामिल हैं। आयकर विभाग की इस ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। राजस्थान के गृहमंत्री राजेंद्र यादव के 53 ठिकानों पर छापेमारी हुई है। माना जा रहा कि राजेंद्र यादव सीएम अशोक गहलोत के करीबी हैं। राजस्थान कांग्रेस में यादव की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईटी विभाग की यह छापेमारी राजनीतिक फंडिंग को लेकर चल रही है। कुछ राजनीतिक दल और कारोबारी आयकर विभाग के निशाने पर हैं। आयकर विभाग इस चंदे को लेकर सरकार यह पता करना चाहती है कि आखिर यह पैसे कहां से आए और कही इसमें टैक्स का घालमेल तो नहीं हुआ। रायपुर में एक चर्चित शराब कारोबारी के यहां भी आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर है। कहा जा रहा है कि यह छापेमारी दिल्ली में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications