भाजपा के कर्नल सोनाराम ने बाड़मेर से जसवंत सिंह के खिलाफ भरा पर्चा

भाजपा ने भी उन्हें खास तव्वजो नहीं दिया। पार्टी ने कांग्रेस का दामन छोड़कर आए पार्टी में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को बाड़मेर से अपना उम्मीदवार बनाया। उन्होंने बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर लिया। बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रकाश ने बताया कि भाजपा के कर्नल सोनाराम ने दो सेट नामांकन के दाखिल किए हैं।
गौरतलब है कि सोनाराम पूर्व सांसद है और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ वाकयुद्ध चलाने को लेकर खास मशहूर हुए है। उन्होंने पिछले सप्ताह कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।












Click it and Unblock the Notifications